Balen Shah का बड़ा यू-टर्न! भारी विरोध के बाद कस्टम नियमों में दी बड़ी ढील, अब ये सामान लाना होगा फ्री

Balen Shah Customs New Rules: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने हाल ही में कस्टम (सीमा शुल्क) नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। पहले भारत से आने वाले 100 रुपये के सामान पर भी सख्ती दिखाई गई थी, जिससे सीमावर्ती इलाकों में भारी विरोध शुरू हो गया था। जनता के गुस्से और प्रदर्शनों को देखते हुए अब सरकार ने यात्रियों के निजी सामान पर शुल्क में छूट देने का फैसला किया है।

हालांकि सरकार इसे एक नई व्यवस्था बता रही है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम विरोध को शांत करने के लिए उठाया गया है। इससे विदेश से लौटने वाले नेपाली नागरिकों और भारतीय छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Balen Shah Customs New Rules

Nepal Customs Rules: विदेश से लौटने वालों को बड़ी राहत

नेपाल सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब विदेश से घर लौटने वाले नेपाली नागरिक अपने साथ निजी उपयोग की कई वस्तुएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ला सकेंगे। इसमें कपड़े, घरेलू सामान, दवाइयां, मोबाइल, लैपटॉप और घड़ी जैसी चीजें शामिल हैं। सरकार ने यह कदम उन कामगारों के लिए उठाया है जो लंबे समय तक बाहर रहकर देश लौटते हैं। इससे प्रवासियों को अपने परिवार के लिए तोहफे और जरूरी सामान लाने में आसानी होगी।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Foreign Policy: बालेन शाह का ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी दूत को मिलने से किया मना

मोबाइल और टीवी पर विशेष छूट

खासकर उन नेपाली श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है जो छह महीने या उससे अधिक समय तक विदेश में रहे हैं। छह महीने बाहर रहने वाले श्रमिक एक अतिरिक्त मोबाइल फोन बिना किसी टैक्स के ला सकते हैं। वहीं, जो लोग एक साल से ज्यादा बाहर रहे हैं और सामाजिक सुरक्षा कोष में रजिस्टर हैं, वे अपने साथ एक टेलीविजन भी बिना शुल्क के ला सकते हैं। यह नियम प्रवासियों की मेहनत को सम्मान देने के लिए बनाया गया है।

खाने-पीने के सामान पर छूट

नई व्यवस्था के तहत यात्री अपने साथ सात किलो तक खाने-पीने की चीजें, बच्चों के खिलौने और एक लीटर तक शराब बिना शुल्क के ला सकते हैं। इसके अलावा, एक साल से अधिक समय विदेश में बिताने वालों को एक लाख नेपाली रुपये तक के सामान पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि यदि कोई यात्री तय की गई सीमा से ज्यादा सामान लाता है, तो उसे नियमानुसार कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

ये भी पढ़ें: Balen Shah का बड़ा फैसला, सभी नेता अधिकारियों की संपत्ति की होगी जांच, लिस्ट में 5 पूर्व PM के भी नाम

भारत में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों को राहत

भारत में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि वे अब बिना किसी शुल्क के एक लैपटॉप या कंप्यूटर अपने साथ ले जा सकेंगे। लेकिन सड़क मार्ग से आने वालों के लिए चुनौतियां बरकरार हैं। बालेन सरकार ने भारत से आने वाले 100 रुपये से ज्यादा के सामान पर जो सख्ती की थी, वह अब भी लागू है। बॉर्डर पर कड़ी जांच जारी है, जिससे आम लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+