Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May: GT vs PBKS, गुजरात-पंजाब मैच में किसने मारी बाजी? किसका हाथ रहा खाली!
Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दे दी है। जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक के दम पर गुजरात ने पंजाब के 164 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की सेना ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है, जबकि पंजाब की यह लगातार दूसरी हार है।
गुजरात की शुरुआत रही खराब (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लगा जब अर्शदीप सिंह ने कप्तान शुभमन गिल (5) को कूपर कोनोली के हाथों कैच कराया। इसके बाद जोस बटलर ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी 25 रन के निजी स्कोर पर विजयकुमार विशाक का शिकार बने।

पंजाब का टॉप ऑर्डर हुआ फेल
हालांकि, दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया। मध्यक्रम में निशांत सिंधू ने 11 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 47 रन के स्कोर पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या (2) को चलता किया और उसके बाद कूपर कोनोली को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
सूर्यांश शेडगे ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान श्रेयस अय्यर (19), प्रभसिमरन सिंह (15) और नेहल वढेरा (0) भी क्रीज पर टिकने में नाकाम रहे। संकट के समय सूर्यांश शेडगे ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में 57 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आज सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की।
जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाकर पंजाब की कमर तोड़ दी। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। रबाडा ने ही अर्धशतक जमा चुके सूर्यांश शेडगे को आउट कर पंजाब की बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेरा। स्टार स्पिनर राशिद खान के खाते में भी एक विकेट आया।












Click it and Unblock the Notifications