Fact Check: क्या DHONI से विवाद के बाद CSK से बाहर हुए समीर रिजवी? 'नमाज' विवाद का आखिर क्या है सच!

Fact Check, Sameer Rizvi VS Dhoni: भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक बार भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं। चोट के कारण धोनी आधा टूर्नामेंट को पहले ही मिस कर चुके हैं। आने वाले मुकाबलों में भी धोनी का खेलना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक दावा तेज़ी से वायरल हो रहा है।

रिजवी ने धोनी को दी थी ये सलाह? (Fact Check, Sameer Rizvi VS Dhoni)

वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि रिज़वी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में रहते हुए धोनी को चोट से उबरने के लिए नमाज़ पढ़ने की सलाह दी थी। जिससे नाराज होकर धोनी ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर फैलाई जा रही है कि आईपीएल 2024 के दौरान जब धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे, तब रिज़वी ने उन्हें धार्मिक सलाह दी थी। इसी के परिणामस्वरूप रिज़वी को मेगा ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया।

Fact Check 1

दावे में कितनी है सच्चाई

वनइंडिया हिंदी ने जब इसकी छानबीन की तो इस दावे का कोई भी आधिकारिक प्रमाण नहीं है। न तो चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने, न एम एस धोनी ने और न ही समीर रिज़वी ने कभी ऐसी किसी घटना का जिक्र किया है। यह पूरी तरह से एक सोशल मीडिया अफवाह है जिसे बिना किसी तथ्य के सनसनी फैलाने के उद्देश्य से शेयर किया जा रहा है।

चेन्नई ने क्यों किया था रिजवी को बाहर

समीर रिज़वी को CSK ने 2024 की नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। हालांकि, बड़े प्राइस टैग के बावजूद उन्हें सीमित मौके मिले और वे उन मौकों को भुनाने में असफल रहे। 2024 सीजन में उन्होंने केवल 51 रन बनाए। क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का निर्णय उसके मैदान पर प्रदर्शन और टीम के संतुलन के आधार पर लिया जाता है। मेगा ऑक्शन से पहले रिज़वी को रिलीज करने का फैसला पूरी तरह से रणनीतिक था, जिसका किसी व्यक्तिगत या धार्मिक विवाद से कोई संबंध नहीं है।

समीर रिज़वी अब चेन्नई का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन्हें 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। मौजूदा सीजन में रिज़वी दिल्ली के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी लय वापस पा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+