Ram Navami 2020: राम नवमी पर ऐसे करें भगवान राम को प्रसन्न, जानें व्रत, मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस के अनुसार चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण को कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम का नाम लेने मात्र से सभी समस्याओं का निदान संभव है। यदि नित्य राम स्तोत्र का पाठ किया जाए तो ऐसी कोई मनोकामना नहीं जिसे भगवान राम पूरी नहीं करते। राम स्त्रोत भगवान राम की उपासना करने बहुत ही सरल व सहज माध्यम है, वैसे इस बार की राम नवमी काफी खास है क्योंकि आज गुरुवार है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है और भगवान श्री राम विष्णु के अवतार हैं।

राम नवमी पूजा मुहूर्त

राम नवमी पूजा मुहूर्त

इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 02 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार को प्रात:काल 03 बजकर 40 मिनट से हो रहा है, जो 03 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार को प्रात:काल 02 बजकर 43 मिनट तक है। इस दिन राम नवमी मध्याह्न का मुहूर्त 02 घंटे 30 मिनट का बन रहा है। आप सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मना सकते हैं।

 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के नाम से जाने जाते हैं कौशल्या नंदन

'मर्यादा पुरुषोत्तम' के नाम से जाने जाते हैं कौशल्या नंदन

मालूम हो कि जीवनर्पयत मर्यादा का पालन करने की वजह से राम 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के नाम से जाने गए। अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी उन्होंने अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए वैभव का त्यागकर 14 वर्ष तक जंगल में व्यतीत किया और इन्हीं गुणों से भगवान राम युगों-युगों तक भारतीय जनमानस पर अपनी अमिट छाप छोड़ते आए हैं।

राशि के अनुसार लगाएं भोग

राशि के अनुसार लगाएं भोग

इस दिन यदि भगवान श्रीराम को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का तुरंत निवारण कर देते हैं।

चलिए जानते हैं कि किस राशि का व्यक्ति श्रीराम को क्या भोग लगाएं

प्रभु श्री राम को ऐसे करें प्रसन्न

प्रभु श्री राम को ऐसे करें प्रसन्न

  • मेष- मेष राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।
  • वृषभ- इस राशि के जातक श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।
  • मिथुन- काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें।
  • कर्क- इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।
  • सिंह- सिंह राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
  • कन्या- प्रभु श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।
  • तुला- इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं।
  • वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।
  • धनु- इस राशि के लोग श्रीराम को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।
  • मकर- मकर राशि के लोग गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग लगाएं।
  • कुंभ- इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।
  • मीन- भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+