रामनगर की रामलीला का अलग ही अंदाज

रामनगर में राजा-महाराजाओं के काल से रामलीला का मंचन होता आया है। बनारस स्टेट के सत्तासीन रहे महाराजाओं व उनकी विरासत संभाल रहे उत्तराधिकारियों ने रामलीला का प्राचीन स्वरुप बनाए रखा है। यही कारण है कि तामझाम ग्लैमर की दुनिया से अछूती इस रामलीला को विश्व भर में एक अलग पहचान मिली है। लीला के दर्शक और रामनगर कस्बे का स्वरुप एवं माहौल भले ही बदला हो लेकिन रामलीला बिल्कुल नही बदली है।
पात्रों की सज्जा, वेशभूषा, संवाद, मंच, सभी स्थलों पर गैस व तीसी के तेल की रोशनी पात्रों की मुख सज्जा का विशिष्ट रुप, संवाद प्रस्तुति के ढंग और लीला का अनुशासन ज्यों का त्यों बरकरार है। रामलीला में आज भी बिजली की रोशनी एवं लाउड स्पीकर का प्रयोग नही होता न ही भड़कीले व व आभूषण का प्रयोग होता है। पार परिक नक्कासी वाले हौदे पर सवार होकर काशी नरेश रामलीला देखने यहां आते हैं। लगभग चार किलोमीटर की परिधि में अयोध्या, जनकपुर, लंका, अशोक वाटिका, पंचवटी आदि स्थान है जो रामचरित मानस में वर्णित है।
लीला के पांच स्वरुपों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता समेत प्रमुख पात्र आज भी ब्राह्मण जाति के होते हैं। इनकी उम्र 16 साल से कम होनी चाहिए। चेहरे की सुन्दरता, आवाज की सुस्पष्टता और गले की मधुरता का संगम जिस किशोर में होता है वही मु य पात्र के लिए योग्य माना जाता है। चूंकि यहां लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होता इसलिए तेज बोलने की क्षमता जांचने के लिए संस्कृत श्लोक का उच्चारण कराया जाता है। मु य पात्र तैयारी के बाद सन्यासी जैसा जीवन व्यतीत करते हैं। घर परिवार से मिलने की मनाही होती है।
यहां प्रशिक्षण का काम दो व्यास कराते हैं। रामलीला के पात्रों के वस्त्र तो कई प्रकार के होते हैं लेकिन राजसी वस्त्रों पर तो आंखें नही टिकतीं। सोने चांदी के काम वाले वस्त्र राज परिवार की सुरक्षा में रखे जाते हैं। लीला में प्रयुक्त अस्त्र-शस्त्र भी रामनगर किले में रखे जाते हैं। राजसी वस्त्रों और अस्त्र-शस्त्र से सज्जित स्वरुपों के मेकअप में कोई रसायन युक्त सामान प्रयोग नहीं होता।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications