आस्था-प्रेम और विश्वास के साथ संपन्न हुई वट-सावित्री पूजा, देखें तस्वीरें..
बैंगलुरू। आज वट-सावित्री पूजा है इसलिए पूरे उत्तर भारत में आज सुहागिनें 16 श्रृंगार करके बरगद के पेड़ के फेरेंं लगाती हैं ताकि उनके पति दीर्घायु हों और उन्नति के पथ पर वो आगे बढ़ें। प्यार, श्रद्धा और समर्पण के इस देश में यह व्रत सच्चे और पवित्र प्रेम की कहानी कहता है।
बिना पानी पिये भूखे-प्यासे जेठ की जलती दोपहर में बरगद के चारों और फेरे लगाती महिलाओं के लिए उनके पति उनके लिए क्या मायने रखते हैं इस बात का अंदाजा आप नीचे की तस्वीरों में लगा सकते हैं, जहां शारीरिक कष्ट नहीं केवल दिल की भावनाएं मायने रखती हैं। पति की सलामती और तरक्की के लिए पत्नियों की ओर से रखे जाना वाला यह व्रत पत्नी के प्यार और समर्पण का सच्चा प्रमाण है।
आपको बता दें कि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां सावित्री ने यमराज के फंदे से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। भारतीय धर्म में वट सावित्री पूजा स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे करने से हमेशा अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीष प्राप्त होता है।
देखे तस्वीरें..
आस्था-प्रेम और विश्वास के साथ संपन्न हुई वट-सावित्री पूजा, तस्वीरें..













Click it and Unblock the Notifications