Phalgun Amavasya 2025 Today: आज भूलकर भी ना करें ये काम, वरना पितृ हो जाएंगे नाराज, बढ़ेंगी मुश्किलें
Phalgun Amavasya 2025 Today: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है, जो कि काफी पावन दिन है। इस दिन पितृ तर्पण, स्नान-दान और विशेष पूजा-पाठ किया जाता है लेकिन आज की पूजा में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है।
क्योंकि कभी-कभी अज्ञानतावश इंसान से कुछ ऐसी गलती हो जाती है जिसकी वजह से पितृ नाराज हो जाते हैं, जो कि अच्छी बात नहीं है इसलिए अमावस्या की पूजा में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।

फाल्गुन अमावस्या 2025 तिथि और समय (Phalgun Amavasya 2025)
अमावस्या तिथि 27 फरवरी 2025 को प्रातः 8:54 बजे से प्रारंभ हुई है जो कि 28 फरवरी 2025 को प्रातः 6:14 बजे को समाप्त होगी। उदया तिथि मान्य होने के वजह से अमावस्या पूजा आज ही है।
फाल्गुन अमावस्या पर क्या करें (Phalgun Amavasya 2025)
- पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण जरूर करें।
- आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है, अगर नदी तक जाना संभव ना हो तो स्नान के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाकर नहाएं।
- आज के दिन अन्न, वस्त्र, कंबल, तिल, गुड़, आंवला और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
- इस दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
फाल्गुन अमावस्या पर क्या ना करें (Phalgun Amavasya 2025)
- झगड़ा ना करें, क्रोध से बचें।
- किसी की निंदा ना करें।
- मांसाहारी भोजन और मदिरापान से दूर रहें।
- नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें।
फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि (Phalgun Amavasya 2025)
- प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- पितरों के लिए तिल, जल और कुशा से तर्पण करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications