March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List:ये है मार्च माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट, जानिए कब है होली?
March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List Hindi: मार्च का महीना जहां बच्चों के लिए एग्जाम की टेंशन लेकर आता है तो वहीं ये अपने साथ बहुत सारे त्योहारों की सौगात भी लाता है। इस महीने से गर्मी की शुरूआत होती है तो वहीं ये माह मस्ती और जोश का भी साक्षी है क्योंकि इसी माह में खुशियों का पर्व होली जो आती है।
मार्च 2025 में भी त्योहारों की भरमार है इसलिए यहां पर हम आपके लिए लेकर आए हैं मार्च महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग बखूबी कर सकते हैं।

ये है मार्च माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट ( March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List)
- 01 मार्च 2025 - शनिवार फुलेरा द्वितीया।
- 01 मार्च 2025 -रामकृष्ण परमहंस जयंती।
- 02 मार्च 2025 - रविवार रमदान आरम्भ।
- 02 मार्च 2025 - चतुर्थी व्रत।
- 06 मार्च 2025 - रोहिणी व्रत।
- 07 मार्च 2025 - होलाष्टक आरम्भ।
- 07 मार्च 2025 -दुर्गा अष्टमी व्रत।
- 08 मार्च 2025 - विश्व महिला दिवस
- 10 मार्च 2025 - श्री खाटू श्याम जी मेला।
- 10 मार्च 2025 -आमलकी एकादशी।
- 11 मार्च 2025 -भौम प्रदोष व्रत।
- 13 मार्च 2025 - होलिका दहन।
मार्च के व्रत-त्योहारों की लिस्ट (March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List)
- 13 मार्च 2025 -पूर्णिमा व्रत।
- 14 मार्च 2025 - धुलंडी। ( रंगों वाली होली)
- 14 मार्च 2025 - चैतन्य महाप्रभु जयंती।
- 14 मार्च 2025 - वसन्तोत्सव।
- 15 मार्च 2025 - गणगौर व्रत प्रारंभ।
- 15 मार्च 2025 - उपभोक्ता अधिकार दिवस।
- 17 मार्च 2025 - छत्रपति शिवाजी जयंती।
- 18 मार्च 2025 - संकष्टी चतुर्थी।
- 19 मार्च 2025 - श्री रंग पंचमी।
- 21 मार्च 2025 - शीतला सप्तमी।
- 21 मार्च 2025 - बासोड़ा।
- 22 मार्च 2025 - कालाष्टमी।
- 22 मार्च 2025 - शीतला अष्टमी।
- 25 मार्च 2025 - पापमोचनी एकादशी।
- 26 मार्च 2025 - वैष्णव पापमोचनी एकादशी।
- 27 मार्च 2025 - मासिक शिवरात्रि।
- 27 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत।
- 29 मार्च 2025 - शनिवार अमावस्या। सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।
- 30 मार्च 2025 - रविवार सनातन नव वर्ष 2082 आरम्भ।
- 30 मार्च 2025 - गुड़ी पड़वा। चैत्र नवरात्रि आरम्भ। घट स्थापना।
- 31 मार्च 2025 - सोमवार श्री झूलेलाल जयंती।
- 31 मार्च 2025 -मत्स्य जयंती
खास बातें (March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List)
बुराई पर अच्छाई की जीत होली का पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां और जोश लेकर आते हैं। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। यही नहीं होलिका दहन को मन, शरीर और समाज से नकारात्मकता को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं होली बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications