Panchak: आज से पंचक प्रारंभ, भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा तगड़ा नुकसान
Panchak: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अनेक योग आते हैं जो अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। जब अच्छे योग हों तो शुभ कार्य करने की सलाह दी जाती है किंतु अशुभ योगों में कोई भी काम करने से मना किया जाता है। महापात दोष और पंचक ऐसे ही योग कहे जाते हैं जिनमें कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
इन योगों में यात्रा करने की भी मनाही रहती है। महापात और पंचक दोष 16 जून को। महापात दोष तो 14 जून से ही प्रारंभ हो गया है किंतु पंचक 16 जून यानी कि आज से प्रारंभ हो रहा है।

कब से शुरू होगा पंचक प्रारंभ?
16 जून को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से पंचक प्रारंभ हो रहा है जो 20 जून को रात्रि 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दौरान विशेष तौर पर ध्यान रखना है कि कोई भी शुभ कार्य न करें। विशेषकर यात्रा करने से बचें।
क्या होगा पंचक में (Panchak)
इस बार का यह पंचक महापात दोष की छाया में आ रहा है, इसलिए इसमें छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। वायुयान, रेल, सड़क मार्ग से यात्रा करने से बचें। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई आदि कार्य भी न करें। ऐसे कार्य सफल नहीं होते हैं। यदि पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो शव के साथ आटे के पांच पुतले बनाकर उनका भी दाह किया जाता है ताकि परिवार पर आने वाले संकट को टाला जा सके। पंचक में घर में ईंधन भरना, बिस्तर बनवाना, पलंग बनवाना जैसे कार्य भी नहीं किए जाते हैं। पंचक में आपरेशन करवाने से भी बचना चाहिए।
कार्य आवश्यक हो तो क्या करें (Panchak)
कई बार पंचक के बारे में जानकारी नहीं होती है या पंचक में कोई कार्य करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। जैसे किसी की जान बचाने के लिए आपरेशन करना आवश्यक हो जाता है तो ऐसे में पांच दिन तो रूका नहीं जा सकता है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करके, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके कार्य किए जा सकते हैं। पंचक दोष टालने के लिए आटे के पांच दीपक लगाकर अपने पितरों को याद करते हुए कार्य करें, दोष नहीं लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications