कड़ाके की सर्दी के बावजूद श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

इलाहाबाद। इस समय प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है जिसके कारण यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं

इलाहाबाद। इस समय प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है जिसके कारण यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भक्ति में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि घने कोहरे और सर्दहवाओं के बीच आज सुबह लोग संगम में मकर संक्रांति का स्नान करने पहुंचे।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच 'हर-हर गंगे' के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और तिल व खिचड़ी दान कर रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर मेला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र पर 22 वॉच टावरों की मदद से नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर मंगलवार देर रात से ही वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जो गुरुवार रात तक जारी रहेगी।

मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), आठ उप पुलिस अधीक्षक, 10 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही, 14 प्रांतीय सशस्त्रबल कंपनी (पीएसी), दो कंपनी आरएएफ को तैनात किया गया। गौरतलब है कि मकर संक्रांति का स्नान आज (बुधवार) शुरू हो गया है, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आज रात एक बजकर 20 मिनट पर होगा। ऐसे में संक्रांति का पुण्यकाल गुरुवार को सूर्योदय से शुरू होगा, जो शाम तक रहेगा।प्रशासन का कहना है कि मकर संक्रांति पर 50 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+