नवरात्रि के लिए सज गये मां के दरबार

Maa Durga
लखनऊ। नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गयी हैं। बात अगर लखनऊ की करें तो यहां के विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। नवरात्र के दिनों में मां दर्शन के लिए विशेष प्रबन्ध किये गये हैं वहीं सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं।

राजधानी के काली जी सहित सभी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए साफ-सफाई पहले ही कर ली गयी है। फूलों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं शहर के कई मंदिरों में मां की झांकियां सजाकर लोग देवी का आह्वान का रहे हैं। इस दौरान भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के बड़े मंदिरों में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं। उधर बाजारों में भी नवरात्रि की धूम मची है।

देवी मां की चुनरी से लेकर मां के साज-श्रंगार की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। वहीं नवरात्रि वृत करने वालों के लिए तरह-तरह के फलाहार भी बाजार में मौजूद हैं। राजधानी में प्रसिद्घ काली जी मंदिर में साल भर भक्तों की भारी भीड़ रहती है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। वहीं राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी नवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

शुक्रवार से शुरू हो रहे नवरात्रि के प्रथम दिन भक्त मां के शैलपुत्री रूप की आराधना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन भक्त कलश स्थापना करते हैं। पंडितों का कहना है कि कलश स्थापना में मुर्हूत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बार नवरात्रि दस दिनों का है, जिसे विभिन्न राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं पंडि़तों की मानें तो देश की बेहतरी के लिए भी यह
नवरात्रि शुभ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+