Navratri Bhog Prasad 2021 : नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग और पाएं धन-वैभव और प्रतिष्ठा

Navratri Bhog Prasad 2021 : नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग और पाएं धन-वैभव और प्रतिष्ठा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। गुरुवार से मां शेरावाली के दिन शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्त गण माता दुर्गा की पूरी भक्ति में रंगे नजर आते हैं। माना जाता है कि इन 9 दिनों में मां की पूजा जो सच्चे मन से करता है, उसे कोई दुख, कोई कष्ट, कोई रोग और कोई मुसीबत छू भी नहीं पाती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करती हैं और उन्हे आशीष प्रदान करती हैं। आपको बता दें कि नवरात्र के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा होती है, इसलिए हर रूप को अलग-अलग तरह से भोग लगाने चाहिए।

Navratri 2021: नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग और पाएं धन-वैभव और प्रतिष्ठा

Navratri bhog for 9 days : आइए इस बारे में जानते हैं विस्तार से

  • प्रथम दिन मां शैलपुत्री का है इसलिए इस दिन देशी घी से बनी चीजों का भोग मां को लगाना चाहिए इससे दुर्गा माता काफी खुश होती हैं।
  • दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है इसलिए इस दिन चीनी से बनी चीजों का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में खुशहाली आती है।
  • तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है इसलिए इस दिन खीर का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में वैभव बना रहता है।
  • चौथा दिन मां कुष्मांडा का है इसलिए इस दिन मालपुआ का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में वैभव बना रहता है।
  • 5वां दिन मां स्कंदमाता का है इसलिए इस दिन केला का भोग मां को लगाना चाहिए इससे घर में शांति रहती है।
 नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग

Navratri prasad for nine days 2021

  • 6ठवां दिन मां कात्यायनी का है इसलिए इस दिन शहद का भोग मां को लगाना चाहिए इससे पैसे की कमी दूर होती है।
  • 7वां दिन मां कालरात्रि का है इसलिए इस दिन गुड़ का भोग लगाइए, इससे घर के कलह दूर होते हैं।
  • 8वां दिन मां गौरी का है इसलिए इस दिन नारियल का भोग मां को लगाइए और सुख-शांति और संपदा को अपने नाम कीजिए।
  • 9वां दिन मां सिद्धिदात्री का है इसलिए इस दिन तिल के बीज मां को अर्पण करने चाहिए इससे इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+