Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज से, जानिए भगवान राम का क्या है दुर्गा पूजा से कनेक्शन?

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है, आदिशक्ति के नौ दिनों की पूजा करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। मां के शरण में जाने वाला हर इंसान काफी सुखी रहता है। आपको बता दें कि हमारे देश में नवरात्रि का पर्व तीन बार मनाया जाता है।

Navratri 2023
  • चैत्र नवरात्रि
  • गुप्त नवरात्रि
  • शारदीय नवरात्रि

इनमें से गुप्त नवरात्रि तो साधकों के लिए है लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का त्योहार गृहस्थ जातक मनाते हैं। लोगों में मन में हमेशा ये प्रश्न रहता है कि आखिर दोनों नवरात्रि में क्या अंतर है?

दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा की ही पूजा होती है

तो इसका सीधा सा जवाब ये है कि दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा होती है, चैत्र माह की नवरात्रि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है तो वहीं इसी दिन आंध प्रदेश, तेलांगना और कर्नाटक में 'उगादि' का पर्व मनाया जाता है। इस नवरात्रि में मां की अराधना करने से इंसान मानसिक रूप से मजबूत होता है तो वहीं इसी महीने की नवमी में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था, इसे 'राम नवमी' कहते हैं।

मां दुर्गा को महिषासुर मर्दिनी भी कहते हैं

तो वहीं दूसरी ओर शारदीय नवरात्रि में भी मां के नौ रूपों की पूजा होती है, बंगाल में इसे 'दुर्गा पूजा' कहा जाता है तो वहीं गुजरात में लोग इसे 'गरबा' कहते हैं। माना जाता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस के साथ 9 दिनों तक युद्ध किया था और उसका मारा था और इसी कारण मां दुर्गा को 'महिषासुर मर्दिनी' भी कहते हैं। कहते हैं इस नवरात्रि में मां को पूजने से इंसान को सारे तरह से सुख की प्राप्ति होती है।

नवमी और भगवान राम का कनेक्शन

चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन भगवान राम का जन्म माना जाता है तो वहीं शारदीय नवरात्रि के समाप्त होने के अगले दिन 'दशहरा' मनाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि भगवान राम ने स्वयं शक्ति को नौ रूपों की पूजा करने के बाद ही रावण का अंत किया था। इसलिए दशहरा को 'विजयदशमी' के रूप में मनाया जाता है, जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत है।

भगवान राम के मंत्र

  • ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
  • लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,
  • श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

साधक मंत्र

  • लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
  • कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
  • आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
  • लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

मां दुर्गा के मंत्र

  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
  • शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
  • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
  • दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
  • या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
  • या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+