Nautapa 2024: सूर्य का रोहिणी में प्रवेश, नौतपा में आग उगलेगा सूरज, गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप
Nautapa 2024 : ज्येष्ठ मास में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश 24 मई को मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 16 से हो रहा है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा।
नौतपा में सूर्य आग उगलता है और भीषण गर्मी का प्रकोप धरती पर होता है। इस बार राहु-मंगल का अंगारक योग होने के कारण नौतपा में गर्मी और उग्र रहेगी। इस बार नौतपा 24-25 मई से लेकर 2 जून तक रहेगा।

अंगारक योग से बढ़ेगा पारा
इस बार राहु और मंगल का अंगारक योग गोचर कुंडली में बना हुआ है। ये दोनों ग्रह मीन राशि में युति बना रहे हैं। अंगारक योग 1 जून तक रहेगा। 1 जून को मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही अंगारक योग टूट जाएगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। यह संयोग ही है कि इस बार नौतपा भी इसी समय तक रहेगा। इसलिए इस बार दोगुनी गर्मी पड़ रही है और आगे भी जारी रहेगी।
नौतपा के नौ दिन ऐसे रहेंगे
- 25 मई- भीषण गर्मी
- 26 मई- गर्मी का प्रकोप, बादल छाएंगे
- 27 मई- तापमान कम होगा, हल्की वर्षा
- 28 मई- गर्मी और उमस बढ़ेगी, बादल छाएंगे
- 29 मई- आसमान साफ, तेज गर्मी का कहर
- 30 मई- आसमान साफ, गर्मी भीषण होगी
- 31 मई- तेज गर्मी के बीच वर्षा की संभावना
- 1 जून- गर्मी, बादल, तेज धूल भरी आंधी
- 2 जून- गर्मी, उमस, बादल, चिपचिपी गर्मी
रोहिणी का गलना क्या होता है
सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है तो इसे नौतपा कहा जाता है लेकिन जब इसी नौतपा के नौ दिनों में तेज बारिश हो जाती है इसे इसे रोहिणी का गलना कहा जाता है। कहा जाता है नौतपा में जितनी भीषण गर्मी होती है उतनी ही अच्छी वर्षा मानसून में होती है लेकिन जब रोहिणी गल जाती है अर्थात् रोहिणी में बरसात हो जाती है तो फिर मानसून में बारिश कम होती है।
रोहिणी नक्षत्र कैसा है
- रोहिणी नक्षत्र के देवता ब्रह्मा हैं।
- नक्षत्र का स्वामी शुक्र है।
- सौभाग्य योग के अंतर्गत आता है यह नक्षत्र।
- रोहिणी की जाति स्त्री है और स्वभाव से शुभ है।












Click it and Unblock the Notifications