Naraka Chaturdashi 2021: 'नरक चतुर्दशी' पर इन 6 भगवान की करें खास पूजा, जानिए मंत्र
नई दिल्ली, 03 नवंबर। 5 दिन के दिवाली उत्सव का दूसरा दिन 'छोटी दिवाली' यानी कि 'नरक चतुर्दशी' का होता है। कहते हैं आज के दिन 6 देवी देवताओं की खास पूजा करनी चाहिए। ये भगवान हैं प्रभु श्रीकृष्ण, मां काली, यमदेव, हनुमान जी, शिवजी और गणेश जी । माना जाता है कि आज के दिन इन सभी की खास पूजा करने से इंसान को हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है और उसे सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Recommended Video

नरक चतुर्दशी पर गणेश जी को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
- ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
- ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
- ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
- ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।
नरक चतुर्दशी पर भगवान कृष्ण को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
- 'ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।'
- 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।'
- 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।'
नरक चतुर्दशी पर मां काली को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
- "आं हीं क्रां भद्र काल्यैय नमः" मंत्र का 108 बार जाप
- ॐ नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुन्दर जिह्वा वाली,
- चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई,
- अब बोलो काली की दुहाई।

नरक चतुर्दशी पर यमदेव की करें इन मंत्रों से उपासना
- यमाय नम: यमम् तर्पयामि।
- यमाय धर्मराजाय मृत्ये चांतकाय च, वैवस्वताय कालाय सर्वभूतक्षयाय च।
- औदुम्बराय दध्राय नीलीय परमिष्ठिने, व्रकोदराय चित्राय चित्रगुप्ताय वै नम:।।
नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
- हं हनुमंते नम:।
- नासे रोग हरैं सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बल बीरा॥
- श्री हनुमंते नम:।

नरक चतुर्दशी पर शिवजी जी को करें इन मंत्रों से प्रसन्न
- ओम साधो जातये नम:।।
- ओम वाम देवाय नम:।।
- ओम अघोराय नम:।।
- ओम तत्पुरूषाय नम:।।
- ओम ईशानाय नम:।।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
अगर आप विद्या, शौर्य और शक्ति की चाह रखते हैं तो आज के दिन आपको शिव-पार्वती जी के बड़े बेटे कार्तिकेय जी की भी अराधना करनी चाहिए और उनको प्रस्नन करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- 'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
- कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'
- ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा
- देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।












Click it and Unblock the Notifications