Money Plant: नहीं होना चाहते कंगाल तो कभी ना भूलें मनी प्लांट से जुड़ी ये बातें
Money Plant: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा या बेल है जो लगभग हर घर में मिल जाएगा। जैसा कि इसके नाम से ही विदित है मनी प्लांट यानी पैसे का पौधा तो इसे अधिकांश लोग अपने घर में लगाते हैं। इसे मिट्टी में या पानी में लगाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां पैसों की कोई कमी नहीं होती।
लोग इसे लगा तो लेते हैं लेकिन इससे जुड़े नियमों का पालन नहीं करते, इस कारण उन्हें इसका लाभ भी नहीं मिल पाता। मनी प्लांट को लगाने से लेकर इसकी देखरेख करने तक के अनेक नियम हैं उनका पालन करना आवश्यक है।

आइए जानते हैं क्या हैं वे नियम-
सही दिशा (Money Plant)
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम होती है। इस दिशा में लगाने से मनी प्लांट के सटीक परिणाम मिलते हैं। धन की तंगी दूर करने के लिए नीले कांच की बोतल में मनी प्लांट दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाया जाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन आने के मार्ग खुलते हैं।
मनी प्लांट को कभी भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाया जाता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
लगाने के नियम (Money Plant)
मनी प्लांट लगाने के लिए मिट्टी या पानी दोनों का चयन किया जा सकता है। किंतु पानी में लगाना अधिक लाभदायक माना गया है। गमले में मिट्टी भरकर मनी प्लांट लगाने के लिए ध्यान रखें कि मिट्टी में मनी प्लांट को सड़न न लगे। यदि इसका कोई पत्ता गलने लगे तो इसे तुरंत काटकर अलग कर दें। यदि मनी प्लांट पानी में लगा रहे हैं तो इसे कांच की बोतल में ही लगाएं। प्लास्टिक या धातु के गमले या बोतल में नहीं लगाना चाहिए।
हर तीसरे दिन पानी बदलना आवश्यक होता है
इसके साथ ही बोतल का पानी भी हर दिन बदलना चाहिए। हर दिन नहीं तो हर तीसरे दिन पानी बदलना आवश्यक होता है। मनी प्लांट को धूप में या छाया दोनों जगह रखा जा सकता है। किंतु ऐसी जगह लगाएं जहां हवा और सूर्य का प्रकाश पर्याप्त मात्रा में आता हो।
कैसे खींचता है पैसा (Money Plant)
मनी प्लांट को पैसे खींचने वाला पौधा कहा जाता है। मनी प्लांट जिस घर में लगा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खींच लेता है, खासकर आर्थिक बाधाएं दूर कर देता है और धन आने के मार्ग खोलता है। मनी प्लांट लगा होने से पैसा तेजी से आने लगता है, अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगती है और पैसों की बचत होने लगती है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications