अगर करते हैं किसी से प्यार तो जरूर कीजिए सोमवार का उपवास
लखनऊ। सोमवार का दिन भगवान शंकर को काफी प्रिय है, कहा जाता है कि आज के दिन अगर आप शिव की पूजा करें या व्रत करें तो आपको मनचाहा जीवन साथी मिलता है, इसलिए अक्सर कुआंरी कन्याओं को सोमवार का व्रत रखने को कहा जाता है।

कैसे करें आज सोमवार की पूजा
- शिवलिंग का ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए अभिषेक करें।
- इस तरह से अभिषेक करते समय कहें हे शिव मुझे दोष मुक्त कीजिए।
- इस दिन उपवास कीजिये और फलाहार खायें।
- भगवान शिव को आप कच्चे दूध से नहलायें।
- बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन करें।
- भगवान को आटे की बाटी का भोग लगायें।
- यदि आपके सन्तान नहीं हो रही है, तो बांस के अंकुर से शिवलिंग तैयार करें और उसकी विधिवत पूजा करें।
- कुछ समय बाद सन्तान की प्राप्ति होगी।
- बालों को धोकर भगवान शिव की परिक्रमा करें, मनचाहा पति मिलता है।
- जिनको अपना मनपसंद जीवन साथी मिल चुका है, उनके लिए भी ये व्रत काफी फलदायक होता है क्योंकि शिव की कृपा उनके रिश्तों पर हमेशा बनी रहती है।
- दोनों में प्रेम रहता है और दोनों ही लंबी उम्र को प्राप्त होते हैं।
-

सिर्फ यही नहीं सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से इंसान की सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं, वो मालामाल हो जाता है। जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं, इस व्रत को करने वालों को जीवन के किसी भी क्षेत्र में बाधा नहीं आती क्योंकि बम-बम बोले हर वक्त अपने भक्त की रक्षा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications