Mokshada Ekadashi 2024: आज है मोक्षदा एकादशी, जानिए मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व

Mokshada Ekadashi 2024 Aaj Hai: मोक्षदा एकादशी, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह व्रत मोक्ष प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है और गीता जयंती भी मनाई जाती है क्योंकि इस दिन महाभारत की रणभूमि में भगवान श्रीकृष्ण में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था।

Mokshada Ekadashi 2024

आज एकादशी तिथि का प्रारंभ 11 दिसंबर को 3:42 AM पर होगा और इसका समापन 12 दिसंबर को 1:09 AM पर होगा इसलिए मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जा रहा है।

मोक्षदा एकादशी का महत्व (Mokshada Ekadashi 2024 Significance)

  • यह एकादशी व्यक्ति को उसके पापों से मुक्त करती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है।
  • इस दिन व्रत और पूजा से पितरों को मुक्ति मिलती है।
  • इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था, इसलिए यह दिन गीता जयंती के रूप में भी महत्वपूर्ण है।
  • इस व्रत के पालन से अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि (Mokshada Ekadashi Puja Vidhi)

  • स्नान और संकल्प:
  • प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
  • शुद्ध वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें।
  • एक साफ स्थान पर विष्णु भगवान की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • गंगाजल छिड़ककर पूजा स्थल को शुद्ध करें।
  • दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसीदल, फल, फूल, और पीले वस्त्र चढ़ाएं।
  • मोक्षदा एकादशी की कथा सुनना और सुनाना आवश्यक है।
  • गीता का पाठ भी करें।
  • निराहार व्रत रखें। यदि स्वास्थ्य कारणों से संभव न हो, तो फलाहार करें।
  • दिन के अंत में ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र दान करें।

व्रत का पारण

  • द्वादशी तिथि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में व्रत का पारण करें।
  • सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और फिर दान देकर व्रत का समापन करें।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • व्रत के दौरान क्रोध, झूठ, और अपवित्रता से बचें।
  • इस दिन प्याज-लहसुन, तामसिक भोजन का त्याग करें।
  • यथाशक्ति गरीबों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+