Mokshada Ekadashi 2024 Do-Donts: मोक्षदा एकादशी आज, भूलकर भी ना करें ये काम वरना होंगे घातक परिणाम

Mokshada Ekadashi Do-Donts: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे कि मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत की पूजा करने से इंसान को मोक्ष प्राप्ति होती है। कहते हैं कि महाभारत के रण में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को आज के दिन ही गीता का संदेश दिया था और इसी वजह से इसे गीता जयंती भी कही जाती है।

आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखने का विधान है लेकिन आज की पूजा तभी सार्थक है जब उसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ तरीके से की जाए।

Mokshada Ekadashi

अक्सर पूजा करते वक्त हम कुछ बातों को भूल जाते हैं और गलती कर बैठते हैं, जिसकी वजह से हमें पूजा का उतना फल नहीं मिलता है, जितना की मिलना चाहिए इसलिए यहां हम आपको बताते है कि हमें आज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

मोक्षदा एकादशी पर क्या करें?

  • प्रातःकाल पवित्र स्नान करें और व्रत रखने का संकल्प लें।
  • विष्णु जी की पूजा में तुलसी के पत्ते, पीले फूल, दीपक, और मिठाई चढ़ाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यधिक शुभ होता है।
  • इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करें। यह पुण्य प्राप्ति का प्रमुख साधन है।
  • फलाहार या सात्विक भोजन करें।
  • मोक्षदा एकादशी की कथा सुनना और समझना चाहिए। इससे व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

मोक्षदा एकादशी पर क्या न करें?

  • इस दिन मांस, मछली, अंडा, और अन्य तामसिक भोजन से बचें।
  • सत्य का पालन करें और किसी को धोखा देने या झूठ बोलने से बचें।
  • इस दिन शांति और संयम बनाए रखें। क्रोध, ईर्ष्या और द्वेष जैसे भावों से बचना चाहिए।
  • दूसरों के साथ असभ्य या अनुचित व्यवहार न करें। सभी के प्रति प्रेम और आदर का भाव रखें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+