Merry Christmas 2025: क्यों बोलते हैं ' मैरी क्रिसमस'? क्यों नहीं बोला जाता है Happy Christmas?
Merry Christmas 2025: पूरा देश इस वक्त क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है, चारों ओर खुशियां और रौनक देखने को मिल रही हैं। केवल भारत में ही नहीं क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन, लोग एक-दूसरे को "Merry Christmas" कहकर शुभकामनाएं देते हैं।
आपको बता दें कि क्रिसमस का पर्व यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिसमस के लिए "Happy Christmas" के बजाय "Merry Christmas" क्यों कहा जाता है?

आखिर "मेरी" (Merry) और "हैप्पी" (Happy) में क्या अंतर है? आइए इस पर एक नजर डालते हैं। इसके पीछे अलग-अलग लोगों के अलग-अलग मत हैं।
"Merry" शब्द का अर्थ है खुशी
कुछ लोगों का कहना है कि "Merry" शब्द का अर्थ है खुशी, त्योहार, रौनक। ये शब्द खुश होने का पर्याय है इसलिए इसका प्रयोग क्रिसमस की शुभकामनाएं देने में किया जाता है। 16वीं शताब्दी में इस शब्द का प्रयोग धड़ल्ले से अंग्रेजी में किया जाता था, जिसके प्रमाण भी मिलते हैं।
विक्टोरिया अंग्रेजी में "Happy Christmas" का प्रयोग
ब्रिटेन में 19वीं शताब्दी में, "Happy Christmas" कहा जाने लगा था , विक्टोरिया अंग्रेजी में "Happy Christmas" को सभ्य शब्द माना जाता था। इसलिए ब्रिटेन में "Happy Christmas" का तो लोग प्रयोग करते हैं लेकिन अमेरिकन इंग्लिश में आज भी लोग "Merry Christmas" बोलते हैं।
क्रिसमस के संदेश
- "प्यार और सुख के प्रकाश कीजिये, क्रिसमस को मनाएं!"
- "जीवन की चमकारी को जीनें, क्रिसमस को जीनें!"
- "एक जीव, एक प्यार की कीर्ति, क्रिसमस की महकम्प्राण को प्रकाशित करें!"
क्रिसमस का महत्व ( Significance)
- क्रिसमस सिर्फ प्रेम के जीवन, चेतना, और क्षमा के संदेश की प्रार्थना करता है।
- यह दिन हमें प्यार और मानवीय के प्रतिक संदेश को आगे बढ़ाता है।
- क्रिसमस पर्व स्नेह और त्याग का उदाहरण है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications