Merry Christmas 2023: क्रिसमस पर क्यों बोलते हैं 'मैरी क्रिसमस'? क्यों नहीं बोलते हैं 'हैप्पी क्रिसमस'?
Merry Christmas 2023: पूरा विश्व 'क्रिसमस' का त्योहार मना रहा है, गिरिजाघरों में प्रार्थनाएं हो रही हैं, मार्केट, होटलों में जबरदस्त रौनक हैं। 'क्रिसमस' का पर्व यीशु के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

इस मौके पर सांता क्लॉज बच्चों के लिए तोहफे लेकर आते हैं और 'मैरी क्रिसमस' बोलते हैं। आम तौर पर लोग किसी भी त्योहार को जब विश करते हैं तो 'हैप्पी शब्द' का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्रिसमस पर 'मैरी शब्द' का प्रयोग करते हैं।
'मैरी शब्द' का क्या अर्थ है और 'हैप्पी व मैरी' में क्या अंतर है?
आपको बता दें कि 'मैरी' शब्द जर्मन और अंग्रेजी के शब्दों से मिलकर बना है, जिसका मतलब होता है 'खुशी', इतिहासकारों की मानें तो इसका चलन 16वीं शताब्दी से शुरू हुआ और 18वीं- 19वीं शताब्दी तक इसका प्रयोग बहुतायत में होने लगा।
साहित्यकार 'चार्ल्स डिकेंस' ने किया लोकप्रिय
वैसे कुछ किताबों के मुताबिक मशहूर साहित्यकार 'चार्ल्स डिकेंस' ने इस शब्द को ज्यादा लोकप्रिय किया। उन्होंने अपनी किताब 'क्रिसमस कैरोल' में इसका जिक्र भी किया है।
किस देश में कहा जाता है 'हैप्पी क्रिसमस'?
वैसे तो अधिक प्रचलित शब्द 'मैरी क्रिसमस' है लेकिन इंग्लैंड में आज भी कई लोग 'हैप्पी क्रिसमस' बोलते हैं। 'हैप्पी क्रिसमस' और 'मैरी क्रिसमस' का अर्थ एक ही है यानी कि खुशी और प्रसन्नता, लेकिन बहुतायत में 'मैरी क्रिसमस' का प्रयोग होने लग गया इसलिए लोग 'मैरी क्रिसमस' ही कहने लग गए हैं।
'मैरी क्रिसमस' पर गाएं ये जिंगल्स
- डैशिंग थ्रु द स्नो,
- इन अ वन हॉर्स ओपन स्लै
- डैशिंग थ्रु द स्नो,
- इन अ वन हॉर्स ओपन स्लै,
- ओवर द फील्ड वी गो,
- लाफिंग आल द वे ||
- बेल्स ओन बोब टेल्स रिंग,
- मेकिंग स्पिरिट्स ब्राइट,
- व्हाट फन ईट इस लाफ एंड सिंग,
- अ स्लेईग सोंग टू नाइट ||
- हे!!
- जिंगल बेल्स जिंग
- जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स,
- जिंगल आल द वे,
- ओह! व्हाट फन ईट इस टू राइड,
- इन अ वन हॉर्स ओपन स्लै ||












Click it and Unblock the Notifications