Mauni Amavasya 2018: मौनी अमावस्या पर संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
इलाहाबाद। संगमनगरी में आज मौनी अमावस्या का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गंगा स्नान में भाग लेने के लिए इस समय हजारों की संख्या में लोग इलाहाबाद पहुंचे हुए हैं। आज के दिन लोग मौन रहकर संगम में डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि मौन रहकर इंसान सीधे तौर पर भगवान से साक्षात्कार करता है, जिससे वो प्रत्यक्ष तौर पर, भगवान से अपने किये की माफी मान सकता है। कहा जाता है जब राक्षसों औऱ देवताओं के बीच में समुद्र मंथन हुआ था जिससे जो अमृत मिला था उसकी कुछ अंश संगम में गिर गया था, इसलिए लोग माघ मास में यहां डुबकी लगाने आते हैं।

इलाहाबाद में इस समय सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। चप्पे-चप्पे पर चौकसी रखी जा रही है। संगम के सभी 19 घाटों पर मंगलवार तड़के से ही भक्तगणों के स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। घाटों पर हर-हर गंगे के नारे गुंजायमान हो रहे हैं। देर शाम तक स्नान का दौर जारी रहेगा। संगम घाट का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। मेले के सभी प्रवेश द्वारों पर राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से हर कोने पर नजर रखी जा रही है।
अमावस पर शनि अस्त
इस अमावस पर शनि के अस्त होने से भी ये पूजा और भी अधिक फलदायी हो गई है, इसी कारण ज्योतिषी इस अमावस को शुभ बता रहे हैं, उनका कहना है कि ये आमवस्या प्रत्येक जातक को शुभ संदेश देकर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications