इस साल 14 को नहीं 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति
लखनऊ। श्रद्धा और पुण्य की मानक मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मनायी जायेगी क्योंकि खरमास की वजह से ऐसा होगा, इसलिए लोगों को खिचड़ी का दान व भोग 15 जनवरी को देना होगा। इस दिन सूर्य का मकर में प्रवेश होता है जिसके कारण इस दिन से ही सारे शुभ काम फिर से शुरू हो जायेंगे।

लखनऊ निवासी ज्योतिषी आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि 14 जनवरी की शाम से सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में यानी दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करेगा, तभी से संक्रांति लग जाएगी उन्होंने बताया कि रात में दान-पुण्य नहीं किया जाता, इसलिए संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। लोग इस दिन दान-पुण्य व खिचड़ी का भोग लगा सकेंगे।
पंडित प्रदीप तिवारी ने बताया कि इसी दिन सूर्य के मकर में प्रवेश कर जाने से सहालगें भी शुरू हो जाएंगी। इसलिए लोग बच्चों के मुंडन, छेदन संस्कार आदि करा सकते हैं। लखनऊ में 14 जनवरी को सिर्फ जिला स्तरीय कार्यालय व निगमों में ही अवकाश रहेगा। बैंक, कोषागार, विभागीय मुख्यालय व शासन के सभी कार्यालय इस दिन खुले रहेंगे।
आपको बता दें कि 15 जनवरी के बाद से मार्च तक कुल 31 वैवाहिक मुहूर्त बताए जा रहे हैं, जिनमें 23 मुहूर्त बहुत अच्छे हैं। इस दौरान विवाह के सर्वोत्तम मुहूर्त की बात करें तो जनवरी में 16, 18, 24, 15, 29 तारीख, फरवरी में 5, 7, 8, 11,12, 14, 15, 16, 20, 21, 26, 27 तारीख और मार्च में 4, 8, 9, 10, 11, 12 तारीख।












Click it and Unblock the Notifications