Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों करते हैं काले तिल का दान? क्या है शनिदेव से कनेक्शन?
Makar Sankranti 2026 and Kala Till: मकर संक्रांति हिंदू पंचांग का एक अत्यंत शुभ पर्व है, कुछ जगहों पर ये त्योहार आज मनाया जा रहा है तो वहीं कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। वैदिक धर्म में आज का दिन बहुत पावन है क्योंकि आज से खरमास खत्म होता है और शुभ काम प्रारंभ होते हैं। मकर संक्रांति न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देती है, बल्कि दान-पुण्य, स्नान और आध्यात्मिक शुद्धि का भी विशेष अवसर मानी जाती है।
इस दिन काले तिल (काला तिल) के दान का विशेष महत्व है। प्रश्न यह है कि आखिर मकर संक्रांति पर काले तिल का दान क्यों किया जाता है और इसका शनि देव से क्या गहरा संबंध है?

शास्त्रों के अनुसार तिल को पवित्र और पापों का नाश करने वाला माना गया है। पुराणों में वर्णन मिलता है कि तिल की उत्पत्ति स्वयं भगवान विष्णु के शरीर से हुई थी इसलिए तिल को दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।
तिल का सेवन ऊर्जा और गर्मी देता है (Makar Sankranti 2026)
मकर संक्रांति के दिन तिल का सेवन और दान करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जो शीत ऋतु के प्रभाव को कम करता है। इसी कारण तिल-गुड़ के लड्डू, तिलकुट और अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं।
Makar Sankranti 2026 पर काले तिल का दान जरूरी है
हालांकि तिल सफेद और काले दोनों प्रकार के होते हैं, लेकिन काले तिल का दान मकर संक्रांति पर विशेष फलदायी माना गया है। काले तिल को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। यह पितृ दोष, ग्रह दोष और विशेष रूप से शनि दोष के शमन में सहायक होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि काले तिल का दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और दुर्भाग्य दूर होता है।
शनि देव और काले तिल का संबंध (Makar Sankranti 2026)
शनि देव को कर्मफलदाता कहा जाता है और उनका संबंध न्याय, अनुशासन और कर्म से है। काले रंग को शनि देव का प्रिय रंग माना गया है इसलिए काला तिल शनि देव को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए काले तिल का दान, तिल का तेल और काले वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ होता है। इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य अशुभ प्रभावों में कमी आती है।
जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है,दरिद्रता और कष्ट दूर होते हैं और शनि देव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं, जिससे जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications