Makar Sankranti 2023 Snan: जानिए मकर संक्रान्ति स्नान का मुहूर्त, महत्व और पुण्यकाल
Makar Sankranti 2023 Snan Muhurat (मकर संक्रांति पर स्नान): माघ का पूरा माह स्नान और दान वाला है। इस पूरे महीने किए गए सत्कर्म आपको सुख और शांति की और ले जाते हैं।

Makar Sankranti 2023 Snan Muhurat: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 तारीख की रात 8 बजकर 44 मिनट पर होगा इसलिए इसका पुण्यकाल 15 जनवरी को माना जाएगा और इसी वजह से मकर संक्रान्ति का पर्व 15 जनवरी यानी कि शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन माघ माह का दूसरा स्नान होगा, जिसके लिए प्रयागराज से लेकर काशी तक के घाट सज गए हैं। संक्रान्ति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है।
ये है संक्रान्ति स्नान का मुहूर्त
- महा पुण्यकाल: 15 जनवरी को 07:17 AM से 09:04 AM
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: 15 जनवरी को 08:34 AM से 09:04 AM
- सुकर्मा योग: 14 जनवरी से12:34 AM से 15 जनवरी 11: 51 PM
जो जातक इन खास मुहूर्त में स्नान करेंगे उन्हें पुण्यकाल और लाभ-उन्नति मिलेगी और उनके सारे कष्टों का अंत होगा और इसी मुहुर्त में अगर इंसान दान-पुण्य करता है तो उसकी मुसीबतों का अंत होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वैसे भी माघ का पूरा माह दान-पुण्य और प्रभु को याद करने वाला है। इस पूरे महीने किए गए सत्कर्म आपको सुख और शांति की और ले जाते हैं, इसलिए ये महीना काफी पावन माना जाता है। ऊपर से मकर संक्रान्ति का दिन जातकों को दोहरा पुण्य देता है और इसी वजह से संक्रान्ति के दिन स्नान और दान का महत्व काफी बढ़ जाता है।

सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए
इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए और उन्हें अर्ध्य देना चाहिए, माना जाता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से इंसान के अंदर, जोश, तप और ऊर्जा का समावेश होता है और वो सूर्यदेव की ही तरह प्रतापी और तेजस्वी बनता है। सूर्य इंसान को तप के साथ चमकने की भी शिक्षा देते हैं।
त्योहार एक नाम अनेक
आपको पता है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक लोग संक्रान्ति का पर्व मनाते हैं, हालांकि हर जगह इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल कहते हैं, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे संक्रान्ति और उत्तर भारत में इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। यही नहीं ये पर्व नेपाल में भी मनाया जाता है और वहां इसे माघे-संक्रांति कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications