Mahavir Jayanti 2026 Wishes: 'जियो और जीने दो', अपनों को भेजें खास संदेश
Mahavir Jayanti 2026 Wishes: आज महावीर जयंती है, यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर (वर्तमान वैशाली) में हुआ था। उनके पिता का नाम सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला था।
महावीर स्वामी ने 30 वर्ष की आयु में राजसी जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण किया और कठोर तपस्या के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ है, उनके बताए सिद्धांत पर चलने वाला इंसान कभी भी दुखी और हताश नहीं हो सकता है, इस खास मौके पर अपनों को भेजें खास संदेश और इस दिन को बनाएं हमेशा के लिए यादगार।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- 'अहिंसा परमो धर्म:', महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
- 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
- स्वयं पर विजय प्राप्त करना, लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से श्रेष्ठ है', हैप्पी महावीर जयंती।
- मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से नहीं', हैप्पी महावीर जयंती।
- शांति और आत्म-संयम ही मोक्ष का मार्ग है', महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवों पर दया करो, यही सच्चा धर्म है', महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
महावीर जंयती पर अपनों को भेजें खास संदेश
- त्याग और तपस्या की मूरत, शांति का अनमोल वरदान। महावीर स्वामी की कृपा से, रोशन हो सारा जहान। Happy Mahavir Jayanti!
- अरिहंत की बोली, सिद्धों का सार। धर्म की राह, खुशियों की फुहार। मुबारक हो आपको महावीर जयंती का त्योहार।
- न मन में बैर, न वाणी में कड़वाहट। भगवान महावीर के आदर्शों से आए जीवन में मुस्कुराहट।
- जिनका मन शांत है, जिनकी वाणी में अमृत है। उन्हीं के चरणों में आज सारा जगत नतमस्तक है। जय महावीर!
भगवान महावीर की प्रमुख शिक्षाएं
- अहिंसा किसी भी जीव को मन, वचन या कर्म से कष्ट न देना।
- सत्य सदैव सत्य बोलना और मधुर वचन कहना।
- अस्तेय चोरी न करना (बिना दी हुई वस्तु को न लेना)।
- ब्रह्मचर्य अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना।
- अपरिग्रह आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का संग्रह न करना।












Click it and Unblock the Notifications