Maha Ashtami 2025: महाष्टमी आज, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? कैसे और कब करें हवन?
Maha Ashtami 2025 Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है, जिसे महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि वह भगवान शिव की पत्नी पार्वती का ही रूप हैं, इस अवसर पर कई लोग कन्या पूजन और हवन भी करते हैं।
माना जाता है कि महाअष्टमी के दिन किए गए पूजन, व्रत और हवन से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा घर में सुख-समृद्धि आती है। यह तिथि शक्ति साधना और देवी उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।

Maha Ashtami 2025 का पूजन मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 30 सितंबर, 11:47 AM से 12:35 PM तक
- कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त: 30 सितंबर, 10:40 AM से 12:10 PM तक
Maha Ashtami 2025 की पूजन विधि
प्रातः स्नान कर घर के पूजा स्थान को साफ करें, फिर देवी महागौरी की प्रतिमा या चित्र को फूल, वस्त्र और आभूषण से सजाएं। लाल गुलाबी या सफेद फूल, अक्षत, रोली, चंदन, दीपक और धूप अर्पित करें। ता को सफेद वस्त्र और नारियल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी कवच या अष्टमी मंत्र का जप करें।कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें। कहते हैं कि महाअष्टमी के दिन दान और कन्या पूजन करने से जीवन में दरिद्रता और कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
Maha Ashtami 2025 हवन विधि
पूजन के बाद हवन की तैयारी करें।आम, पीपल, पलाश की लकड़ी या आहुति सामग्री का प्रयोग करें। 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र से हवन करें। प्रत्येक आहुति के साथ घी, गुड़, तिल और लकड़ी का प्रयोग करें। अंत में पूर्णाहुति देकर आरती करें।
कन्याओं में देवी दुर्गा का ही स्वरूप विद्यमान
इस दिन किया गया कन्या पूजन विशेष फलदायी होता है और इसे नवरात्रि का सबसे पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसे कुमारी पूजन भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कन्याओं में देवी दुर्गा का ही स्वरूप विद्यमान होता है।
- 2 वर्ष की कन्या को कुमारी
- 3 वर्ष की को त्रिमूर्ति
- 4 वर्ष की को कल्याणी
- 5 वर्ष की को रोहिणी
- 6 वर्ष की को काली
- 7 वर्ष की को चंडिका
- 8 वर्ष की को शांभवी
- 9 वर्ष की को दुर्गा
- 10 वर्ष की को सुभद्रा कहा जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications