Sharadiya Navratri 2025: कुंभ समेत इन राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, मां दुर्गा किसे बना रही हैं धनवान?
Sharadiya Navratri 2025 Effect: कुंभ राशिवालों के लिए शारदीय नवरात्रि बहुत सारी खुशियां लेकर आई है, मां दुर्गा कुंभवालों पर जमकर प्यार लुटाने वाली हैं। वैसे तो मां सभी राशियों को अपना आशीर्वाद दे रही हैं लेकिन कुंभ पर उनकी विशेष कृपा रहने वाली है इसके अलावा ये नवरात्रि मेष, वृषभ, सिंह और तुला के लिए काफी शुभ है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि 12 राशियों के लिए देवी मईया क्या-क्या लेकर आई हैं...
- मेष: ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मां दुर्गा की उपासना से रुके हुए काम पूरे होंगे।
- वृषभ :आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
- मिथुन: कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। माता दुर्गा की कृपा से मानसिक शांति बनी रहेगी।
- कर्क: स्वास्थ्य लाभ होगा और लंबे समय से चली आ रही चिंताएं समाप्त होंगी।
- सिंह: करियर में नई सफलता और पदोन्नति के योग। मां दुर्गा की कृपा से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- कन्या: नौकरी-व्यापार में लाभ होगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी (Sharadiya Navratri 2025)
- तुला: आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि का समय है। शुभ समाचार मिल सकता है। गोल्डन टाइम है।
- वृश्चिक:धन लाभ और संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है।
- धनु: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी । मां दुर्गा की कृपा से धन की प्राप्ति होगी।
- मकर: आत्मबल और धैर्य बढ़ाने वाली होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और तरक्की के योग हैं।
- कुंभ: समय बहुत अच्छा, मां दुर्गा की विशेष कृपा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए अवसर हाथ लगेंगे।
- मीन: स्वास्थ्य लाभ और धन वृद्धि के योग हैं। संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिलगी।

कुंभ राशिवालों के बारे में जानिए कुछ खास बातें (Sharadiya Navratri 2025)
कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान, आकर्षक और खुले विचारों वाले होते हैं। कुंभ राशि (Aquarius) बारह राशियों में ग्यारहवीं राशि है, इस राशि के जातक अपनी अलग सोच, रचनात्मकता के लिए जाने जाते हैं।
इन्हें नई-नई चीज़ों को जानना, तकनीक और ज्ञान की ओर बढ़ना पसंद होता है।
'प्रेम के मामले में काफी वफादार होते हैं' (Sharadiya Navratri 2025)
ये प्रगतिशील विचारधारा वाले होते हैं। मित्रता निभाने में सच्चे और वफादार रहते हैं और देखने में भी काफी आकर्षक होते हैं और प्रेम के मामले में काफी वफादार होते हैं, इनकी मोहक मुस्कान होती है। ये आंतरिक सौंदर्य पर भी ध्यान देते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बिखेरते हैं।ये लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस और क्रिएटिव कामों में तरक्की करते हैं।धन कमाने की क्षमता तो होती है, लेकिन खर्च करने में भी पीछे नहीं रहते।












Click it and Unblock the Notifications