Magh Month 2023 Vrat List: माघ मास के प्रमुख व्रत-पर्व, दो बार बनेगा रवि पुष्य योग

माघ मास 2023 के प्रमुख व्रत-पर्व (Magh Month 2023 Vrat & Festival List): 8 जनवरी और 5 फरवरी को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।

Magh Month 2023 Vrat List

Magh Month 2023 Vrat & Festival List in Hindi: संवत 2079, वर्ष 2023 में पवित्र माघ मास 7 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। यह मास पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य आदि के लिए विशेष होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस मास में अनेक बड़े व्रत-पर्व आ रहे हैं। साथ ही बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इस मास में होने वाला है। देवी आराधना के लिए गुप्त नवरात्रि भी इसी मास में आ रही है। माघ में मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होगा अर्थात् देवताओं का दिन प्रारंभ होता है। इस मास में इस बार 17 जनवरी से शनि का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। इसके साथ दो बार 8 जनवरी और 5 फरवरी को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।

प्रमुख तिथियां

  • 8 जनवरी- रवि पुष्य योग प्रात: 7.13 से दूसरे दिन प्रात: 6.06 तक
  • 10 जनवरी- अंगारक चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 8.55, सर्वार्थसिद्धि प्रात: 7.14 से 9.02 तक
  • 12 जनवरी- मंगल मार्गी रात्रि 2.28 पर
  • 13 जनवरी- बुध उदय पूर्व में प्रात: 10.41, रवियोग सायं 4.35 से दूसरे दिन सायं 6.13 तक
  • 14 जनवरी- सूर्य मकर में रात्रि 8.44, मलमास समाप्त, श्री रामानंदाचार्य जयंती
  • 15 जनवरी- मकर संक्रांति पुण्यकाल सूर्योदय से पूरे दिन, श्री कालाष्टमी
  • 17 जनवरी- शनि कुंभ में सायं 6.02 से
  • 18 जनवरी- षटतिला एकादशी, बुध मार्गी सायं 6.41 से, अमृतसिद्धि प्रात: 7.14 से सायं 5.23 तक
  • 19 जनवरी- प्रदोषव्रत
  • 21 जनवरी- शनैश्चरी अमावस्या, मौनी अमावस्या, प्रयागराज में गंगास्नान
  • 22 जनवरी- माघी गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, शुक्र कुंभ में दोप. 3.52 पर
  • 23 जनवरी- चंद्र दर्शन, पंचक प्रारंभ दोपहर 1.50 से
  • 24 जनवरी- गौरी तृतीया, वरदतिलकुंद चतुर्थी व्रत
  • 25 जनवरी- विनायक चतुर्थी व्रत
  • 26 जनवरी- वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, खटवांग जयंती
  • 27 जनवरी- पंचक समाप्त सायं 6.38 पर
  • 28 जनवरी- श्री नर्मदा जयंती, रथआरोग्य सप्तमी, भीष्माष्टमी
  • 29 जनवरी- श्री दुर्गाष्टमी
  • 30 जनवरी- गुप्त नवरात्रि पूर्ण, शनि अस्त सायं 5.56 पर
  • 1 फरवरी- जया एकादशी व्रत
  • 2 फरवरी- भीष्म द्वादशी
  • 3 फरवरी- प्रदोष व्रत
  • 5 फरवरी- माघ स्नान समाप्त, दांडारोपिणी पूर्णिमा, रवि पुष्य योग प्रात: 7.09 से दोप. 12.14 तक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+