Lord Vishnu Mantra: आज है भगवान विष्णु का दिन, कीजिए इन मंत्रों का जाप, होगी हर इच्छा पूरी

नई दिल्ली। गुरुवार का दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है, हिन्दू धर्म के आधारभूत ग्रन्थों में बहुमान्य पुराणानुसार विष्णु परमेश्वर के तीन मुख्य रूपों में से एक रूप हैं। पुराणों में त्रिमूर्ति विष्णु को विश्व का पालनहार कहा गया है। त्रिमूर्ति के अन्य दो रूप ब्रह्मा और शिव को माना जाता है। ब्रह्मा को जहां विश्व का सृजन करने वाला कहते हैं, वहीं शिव को संहारक कहा गया है।कहते हैं कि भगवान विष्णु का जाप करने से इंसान के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है, भगवान विष्णु बहुत ही मोहक और दयावान हैं, जो कि अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं।

भगवान विष्णु को कीजिए इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न

भगवान विष्णु को कीजिए इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • ॐ विष्णवे नम:
भगवान सुनते हैं भक्त की हर पुकार

भगवान सुनते हैं भक्त की हर पुकार

  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • ॐ अं वासुदेवाय नम:
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
  • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
आज के दिन ना करें ये काम

आज के दिन ना करें ये काम

आज के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए, साबुन और तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से धन और विद्या कि हानि होती है। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए।घर को गोबर से लीपना चाहिए। पीला भोजन करना चाहिए। वैसे इस दिन जन्में लोगों पर भी भगवान विष्णु की खास कृपा होती है।

बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला

बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला

बृहस्पतिवार व्रत के पूजन से स्त्री-पुरुष को वृहस्पतिदेव की अनुकम्पा से धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है। परिवार में सुख और शांति रहती है। स्त्रियों के लिए बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है, बृहस्पतिवार के व्रत करने और कथा सुनने से विद्या का बहुत लाभ होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+