तो सूर्य देव की बेटी से हुई थी पवनपुत्र 'हनुमान' की शादी?
हनुमान जी को बजरंग-बली इसलिए कहते हैं क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह मजबूत है।
नई दिल्ली। पवनपुत्र हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि वो बाल ब्रह्मचारी हैं और इसी कारण कई जगहों पर विवाहित स्त्रियों को उनकी पूजा करने और उनकी मूर्ति को छूने से रोका जाता है।

हनुमान जी की शादी हुई थी
लेकिन कुछ पुराणों में इससे उलट बात देखने को मिलती है और वहां लिखा है कि हनुमान जी की शादी हुई थी।

पाराशर संहिता
पाराशर संहिता के मुताबिक महाबलशाली रूद्र अवतार हनुमान जी शादी-शुदा थे और उनकी शादी सूर्य पुत्री सुवर्चला से हुई थी,सुवर्चला, सूर्य पुत्री थीं।

पत्नी सुवर्चला का मंदिर
भारत के तेलंगाना इलाके में भी हनुमान जी को विवाहित माना गया है और यहां के खम्मम जिले में हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर भी है। तेलंगाना के लोग कहते हैं कि इनको पुत्र भी था लेकिन ऐसा वर्णन पाराशर संहिता में नहीं है।

शिक्षा के लिए की शादी
पाराशर संहिता में लिखा है कि सूर्य देव से, जो विद्या हनुमान जी सीखना चाहते थे, वो केवल शादी-शुदा लोगों को ही दी जाती थी। इस कारण हनुमान जी ने शादी की थी लेकिन विद्या सीखने के बाद ही सुवर्चला अंतरध्यान हो गईं जिसके कारण हनुमान जी ब्रह्मचारी ही बने रहे।

बजरंग-बली क्यों कहते हैंं?
हनुमान जी को बजरंग-बली इसलिए कहते हैं क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह मजबूत है। धरती पर केवल 7 लोगों को अमरतत्व मिला हुआ है जिसमें से पवनपुत्र हनुमान जी एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications