Lohri 2020: जानिए क्या है लोहड़ी का अर्थ, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?

नई दिल्ली। लोहड़ी पौष के अंतिम दिन यानि माघ संक्रांति से पहली रात को मनाई जाती है। मकर संक्रांति की पूर्वसंध्या पर इस त्योहार का विशेष उल्लास उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिलता है। 'लोहड़ी' का अर्थ ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' .. होता है। ये फसलों का त्योहार कहा जाता है क्योंकि इस दिन पहली फसल कटकर तैयार होती है, जिसके लिए उत्सव मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं त्योहार?

कैसे मनाते हैं त्योहार?

रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग जलाते हैं और अग्निदेव से अपने परिवार की सुख-शांति की दुआएं मांगते हैं।उसके बाद लोग रेवड़ी, मूंगफली, लावा खाते हैं और नाचते-गाते हैंलोग इस दौरान दुल्ला भट्टी की कहानी सुनते और सुनाते हैं और गीतों में भी उन्हें याद करते हैं।

दुल्ला भट्टी की कहानी

दुल्ला भट्टी की कहानी

कहते हैं दुल्ला भट्टी नामक एक व्यक्ति मुग़ल शासक अकबर के समय में पंजाब में रहता था। उसे पंजाब के नायक की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उस समय संदल बार के जगह पर लड़कियों को गुलामी के लिए बल पूर्वक अमीर लोगों को बेच जाता था जिसे दुल्ला भट्टी ने एक योजना के तहत लड़कियों को न केवल मुक्त करवाया बल्कि उनकी शादी भी हिन्दू लड़कों से करवाई इसलिए लोहड़ी का हर गीत उसे समर्पित होता है।

योगाग्नि-दहन

योगाग्नि-दहन

कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के योगाग्नि-दहन की याद में ही इस पर्व पर अग्नि जलाई जाती है। इस अवसर पर विवाहिता पुत्रियों को मां के घर से 'त्यौहार' (वस्त्र, मिठाई, रेवड़ी, फलादि) भेजा जाता है। यज्ञ के समय अपने जामाता शिव का भाग न निकालने का दक्ष प्रजापति का प्रायश्चित्त ही इसमें दिखाई पड़ता है।

यह पढ़ें: प्यार का राशिफल 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+