Lakshmi Narayan Yog: इन 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा राजयोग,चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं?
Lakshmi Narayan Yog In 2025: 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन में पहले से ही शुक्र ग्रह निवास कर रहे होंगे। आपको बता दें कि जब मीन और शुक्र ग्रह एक साथ मिलते हैं तो लक्ष्मीनारायण योग बनता है जो कि कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी हैं।
वैसे तो इस योग का असर हर राशि पर पड़ेगा लेकिन 5 विशेष राशियां हैं जिन पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसेगी। आपको बता दें कि ये युति मई 2025 तक रहेगी, जिसका अर्थ ये हुआ कि फवरी से लेकिर मई तक इन पांच राशियों की लॉटरी लगने वाली है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये 5 राशियां कौन हैं, तो चालिए जानते हैं इन पांच राशियों के नाम, ये नाम हैं मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन।
इन पांच राशियों को धन प्राप्ति हो सकती है या फिर ये कहीं कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं या फिर इनकी मोटी सैलरी वाली नौकरी लग सकती है। अगर इस राशि के लोग कोई बिजनेस चलाते हैं तो निश्चित तौर पर फरवरी से लेकर मई तक के बीच इनका बिजनेस रातदूनी और दिन चौगुनी तरक्की करेगा।
ये तो हुई इन पांच राशियों की बात, वैसे ये योग हर राशिवालों को कुछ देकर जाएगा। बस आपको रोज सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करनी होगी। आपको बता दें कि माता लक्ष्मी, धन, समृद्धि और वैभव की देवी मानी जाती हैं। उनकी पूजा से घर में सुख-शांति, धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यदि आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं, तो इससे जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सख का वातावरण बना रहता है।
माता लक्ष्मी की पूजा विधि (Lakshmi Maa Puja Vidhi)
- प्रातःकाल स्नान करके साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र को लाल या पीले कपड़े पर स्थापित करें।
- घी का दीपक जलाएं और उसे मां लक्ष्मी के सामने रखें।
- माता लक्ष्मी को सफेद चावल, कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें।
- माता लक्ष्मी को खीर, मिठाई या अन्य शुद्ध व्यंजन का भोग लगाएं।
- श्रीसूक्त, लक्ष्मी अष्टक या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
माता लक्ष्मी के मंत्र (Lakshmi Maa Mantra)
- श्री लक्ष्मी बीज मंत्र: "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः।"
- लक्ष्मी गायत्री मंत्र: "ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।"
- श्रीसूक्त मंत्र: "हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्। चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आवह।।"
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
- शुक्रवार के दिन व्रत रखें और माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर दीपक जलाएं।
- घर में साफ-सफाई रखें और शाम को दीप जलाएं।
- शुक्रवार के दिन मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications