Karwa Chauth Vrat Katha 2025: कौन थी वीरवती? क्या है करवा चौथ की कथा, Video
Karwa Chauth Vrat Katha 2025: सुहागिनों का लोकप्रिय पर्व करवा चौथ आज बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाना वाला ये उपवास चंद्रोदय तक महिलाएं बिना पानी के रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। सूर्योदय से लेकर चंद्र दर्शन तक निराहार और निर्जल रहकर व्रत करना इस पर्व का मुख्य नियम है।

करवा चौथ व्रत कथा (Karwa Chauth Vrat Katha 2025)
बहुत समय पहले की बात है, एक नगर में एक राजा की सात सुन्दर पुत्रियाँ थीं। उनमें सबसे छोटी पुत्री का नाम वीरवती था। वह अपने भाइयों की लाड़ली थी। जब वीरवती का विवाह हुआ, तो पहले करवा चौथ पर उसने अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा। सुबह से ही उसने व्रत आरंभ किया, परंतु दिन भर भूख और प्यास से वह अत्यधिक कमजोर हो गई। जब रात होने लगी तो वह बार-बार चंद्रमा निकलने की प्रतीक्षा करने लगी।
'देखो चांद निकल आया, अब तुम व्रत तोड़ लो'
उसके भाइयों को अपनी बहन की यह हालत देखकर बहुत दुःख हुआ। उन्होंने एक उपाय सोचा। उन्होंने दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक रख दिया और छलनी के पीछे से दिखाया कि यह चांद है। भाइयों ने कहा, 'बहन! देखो चांद निकल आया, अब तुम व्रत तोड़ लो।'
वीरवती ने भाइयों की बात पर विश्वास कर लिया (Karwa Chauth Vrat Katha 2025)
वीरवती ने भाइयों की बात पर विश्वास कर लिया और जल ग्रहण कर लिया। जैसे ही उसने जल पिया, कुछ ही समय में उसके पति की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। वीरवती रोती हुई अपने मायके से ससुराल पहुंची। रास्ते में देवी पार्वती ने उसे दर्शन दिए और कारण पूछा।
करवा चौथ पर पुनः व्रत रखो, सच्चे मन से पूजा करो
वीरवती ने पूरी घटना सुनाई। तब मां पार्वती ने कहा 'हे वीरवती! तुम्हारे भाइयों के छल के कारण यह संकट आया है। अब तुम सच्चे मन से अगले करवा चौथ पर पुनः व्रत रखो, तब तुम्हारे पति स्वस्थ हो जाएंगे।'वीरवती ने मां पार्वती के आदेश का पालन किया। अगले वर्ष उसने पूर्ण श्रद्धा से करवा चौथ का व्रत रखा। उसके फलस्वरूप उसका पति फिर से जीवित हो गया और दोनों ने दीर्घायु, सुखमय जीवन व्यतीत किया।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications