Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth Mata Aarti Lyrics: करवा चौथ पर करें ये आरती, मिलेगा सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद

Karwa Chauth Mata Aarti: सुहागिनों का प्रिय पर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाओं ने अपने पति कि लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा है, अब सभी शाम को करवा माता की पूजा करने और चंद्रमा तो अर्घ्य देने के बाद अपना उपवास खोलेंगी। ये कठिव व्रतों में से एक हैं और प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

आपको बता दें कि इस दिन करवा माता की पूजा विशेष रूप से की जाती है और उनकी आरती के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा, माना जाता है कि करवा माता की श्रद्धा से पूजा करने से नारी के जीवन में सौभाग्य और शांति का वास होता है।

Karwa Chauth Mata Aarti Lyrics

करवा चौथ माता की आरती (Karwa Chauth Mata Ki Aarti)

  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • ओम जय करवा मैया।
  • सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
  • यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
  • ओम जय करवा मैया।
  • कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
  • दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
  • ओम जय करवा मैया।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • ओम जय करवा मैया।
  • करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
  • व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
  • ओम जय करवा मैया।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • ओम जय करवा मैया।

Karwa Chauth व्रत का महत्व

करवा चौथ को सौभाग्य वर्धक व्रत कहा गया है। यह न केवल वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति का संचार भी करता है। यह व्रत भारतीय संस्कृति में स्त्री की श्रद्धा, त्याग और प्रेम का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर सोलह शृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा में पूरे मन से शामिल होती हैं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+