Karwa Chauth 2025 Wishes: 'हाथों में पूजा की थाली,आई रात सुहागों वाली', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Karwa Chauth 2025 Wishes: पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रेम, त्याग और समर्पण का त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। करवा चौथ के मौके पर पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं। इस दिन सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और प्रेम भरे संदेशों की भरमार रहती है।
इस सुंदर त्य़ोहार को आप और भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही प्यार भरे संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

Karwa Chauth 2025 की शुभकामनाएं
- सजना है मुझे सजना के लिए, करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली, करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चांद की रोशनी से सज जाए आपकी दुनिया, करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'चांद छुपा बादल में... शरमा के मेरी जाना', करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
Karwa Chauth 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
- चांद की तरह चमकते रहो तुम, सूरज की तरह रोशन रहो तुम।करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- सुहागिनों का त्योहार है करवा चौथ, सजनी सजे सोलह श्रृंगार में। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चांद से मांगे अपने पिया की लंबी उम्र, प्रेम लुटे हर एक प्यार के इज़हार में। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
Karwa Chauth 2025 के SMS
- ये दिन है प्रेम का, विश्वास का, अपने पिया के इंतज़ार का। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- जब तक न देखूं तेरी सूरत, मेरा दिन न हो पूरा। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चांद तुम्हारे जीवन में खुशियां बरसाए,करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
करवा चौथ शायरी (Karwa Chauth 2025 Shayari)
- सजनी ने सोलह श्रृंगार किया,पिया के नाम का व्रत स्वीकार किया। करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- व्रत है ये प्रेम का, समर्पण का प्रतीक,चांद को देखे बिना अधूरा हर संगीत।करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!चांद से प्यारी मेरी सजनी,उसका प्यार है सबसे अनमोल।करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खास,करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications