Karwa Chauth 2025: क्या होती है सरगी? क्यों इसके बिना अधूरा है करवा चौथ?
Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाला व्रत करवा चौथ 10 अक्टूबर को है, ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए बिना पानी के व्रत रखती हैं, जो उनके प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

सरगी में क्या-क्या होता है? ( Kya hoti hai Sargi)
इस व्रत का प्रारंभ सरगी के साथ होता है, जो कि हर सास अपनी बहू को देती है। ये एक प्रथा है, जिसके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा है। सरगी की थाली में कई तरह की चीज़ें रखी जाती हैं जो व्रत रखने वाली महिला को दिनभर ऊर्जा देती हैं, जो कि निम्नलिखित हैं...
- सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट) - ताकत और ऊर्जा के लिए।
- फल - पाचन के लिए और प्राकृतिक मिठास के रूप में।
- मिठाई - व्रत की शुभ शुरुआत के लिए।
- पराठा या पूरी-सब्जी
- दूध या चाय
- सिंदूर, चूड़ी और बिंदी।
सरगी खाने का शुभ समय
सरगी सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में खाई जाती है, इसके बाद महिलाएं निर्जला व्रत (बिना पानी के) रखती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं।
सरगी का महत्व
सास का बहू को सरगी देना आशीर्वाद का प्रतीक है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी ये उपयोगी है क्योंकि सरगी में ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो पूरे दिन की ऊर्जा बनाए रखते हैं।सरगी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम है। यह सास के आशीर्वाद, बहू की श्रद्धा और दांपत्य जीवन की गहराई का सुंदर प्रतीक है।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025 (Karva Chauth Puja Time 2025)
- 10 अक्टूबर 2025: 5 :57 PM से लेकर 7:11 PM तक
- चंद्रोदय समय: 8 बजकर 13 मिनट पर
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications