Karwa Chauth 2025: क्यों मनाते हैं करवा चौथ? क्या है इसके पीछे की कहानी?
Karwa Chauth 2025 Katha Hindi: पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाला व्रत करवा चौथ आज मनाया जा रहा है, हर सुहागिन को इस खास दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। मालूम हो कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाना वाला ये उपवास काफी कठिन है क्योंकि ये व्रत महिलाएं निर्जला रखती हैं। ये व्रत त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
इस पर्व की शुरुआत प्राचीन काल से मानी जाती है। कहा जाता है कि यह परंपरा उस समय से चली आ रही है जब महिलाएं अपने पतियों के साथ युद्ध या व्यापारिक यात्राओं पर जाने से पहले उनके दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती थीं।

'करवा' का अर्थ होता है मिट्टी का घड़ा, और 'चौथ' का अर्थ है चौथी तिथि। कुछ लोककथाओं के अनुसार, सबसे प्रसिद्ध कथा वीरवती की है, जिसने अपने पति के पुनर्जीवन के लिए यह व्रत किया था।
निर्जला व्रत रखती हैं सुहागिन महिलाएं (Karwa Chauth 2025)
इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने और परिवार में सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
Karwa Chauth 2025 पूजा विधि
- प्रातः सूर्योदय से पहले सरगी का सेवन किया जाता है।
- इसके बाद महिलाएँ पूरे दिन व्रत रखती हैं - बिना जल, अन्न या फल के।
- शाम को चंद्रमा के उदय से पहले करवा की पूजा की जाती है।
- इसके बाद चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है।
- फिर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण करती हैं।
Karwa Chauth 2025 पर क्या करें
सूर्योदय से पहले सरगी का सेवन करें, फिर मन में भगवान शिव, पार्वती और चंद्रदेव का स्मरण करें, संभव हो तो पूजा में लाल या पीले वस्त्र धारण करें। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति की दीर्घायु की कामना अवश्य करें। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर ही व्रत तोड़ें।
Karwa Chauth 2025 पर क्या न करें
व्रत के दौरान जल या भोजन का सेवन न करें। किसी के प्रति नकारात्मक भाव या कटु वचन न बोलें। पूजा में अशुद्ध वस्त्र या स्थान का प्रयोग न करें। इस दिन झगड़ा या विवाद से दूर रहें, क्योंकि यह दिन शुभता और प्रेम का प्रतीक है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications