Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: क्या है करवा चौथ की पूजा सामग्री? यहां है सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की List

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाला व्रत करवा चौथ 10 अक्टूबर को है, ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। करवा चौथ के दिन पूजा के लिए विशेष सामग्री और नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।

आइए जानते हैं यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट

आपको बता दें कि करवा चौथ का व्रत सरगी के बाद शुरू होता है, ये सरगी सास अपनी बहू को देती है। इसे ही खाने के बाद से फिर महिलाएं जब तक चांद का दर्शन नहीं कर लेती हैं, तब तक पानी नहीं पीती हैं। सरगी सूर्योदय से पहले खाया जाता है। जिसमे पौष्टिक और शुभ वस्तुएं शामिल होती हैं।

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri

Karwa Chauth 2025 सरगी लिस्ट

  • फेनी (दूध में पकाई जाती है)
  • सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता)
  • ताजे फल (केला, सेब, अनार आदि)
  • मीठे पकवान (जलेबी, लड्डू, हलवा)
  • पूरी-सब्जी या पराठे
  • एक गिलास दूध या जूस
  • नारियल या नारियल पानी
  • सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, साड़ी या गिफ्ट (सास द्वारा दी जाने वाली सौभाग्य सामग्री)

Karwa Chauth 2025 पूजा की सामग्री लिस्ट

दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को करवा चौथ की पूजा की जाती है। इसके लिए निम्नलिखित सामग्री आवश्यक होती है...

  • करवा (मिट्टी या पीतल का घड़ा)
  • दीया (घी या तेल का दीपक)
  • चावल, रोली, हल्दी, कुमकुम, सिंदूर
  • कलश या लोटा
  • छलनी
  • सुपारी, लौंग, इलायची, पान के पत्ते, पान का बीड़ा
  • कपूर, धूप, अगरबत्ती
  • गेंदा या गुलाब के फूल
  • फलों का थाल
  • मिठाई
  • सात अनाज (गेहूं, चना, मसूर, उड़द, मूंग, चावल, तिल)
  • करवा चौथ कथा की पुस्तक
  • थाली और पूजा आसन
  • नारियल (कलश पर रखने के लिए)
  • सिंदूर डिब्बी, बिंदी, काजल, चूड़ियां, बिछुए, मेहंदी आदि सुहाग सामग्री

चांद की पूजा और व्रत खोलने की सामग्री (Chand Puja Samagri)

  • छलनी (जिससे पति का चेहरा देखा जाता है)
  • दीया (घी का दीपक)
  • लोटा या कलश (पानी से भरा)
  • फूल और चावल (अर्घ्य के लिए)
  • मिठाई (पति को खिलाने के लिए)
  • कपड़े या उपहार (पति के लिए)
  • थाली (जिसमें दीया, फूल, मिठाई और छलनी रखी जाती है)

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+