Karwa Chauth 2025 Aaj Hai: करवा चौथ आज, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
Karwa Chauth 2025 Aaj Hai: पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाना वाले व्रत करवा चौथ का इंतजार हर सुहागिन स्त्रियों को बेसब्री से होता है। हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व आता है। इस बार ये त्योहार आज यानी कि 10 अक्टूबर को आया है।
पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 09 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से हो गई थी और इसका अंत आज शाम 05 बजकर 16 मिनट से लेकर 06 बजकर 29 मिनट पर होगा, उदयातिथि मान्य होने के कारण इस बार ये व्रत आज रखा गया है।

करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025)
- पूजा करने का शुभ मुहूर्त आज शाम 05:16 PM से 06: 29 PM तक
- चंद्रोदय का समय 07: 42 PM
पौराणिक मान्यता के अनुसार, करवा नामक एक स्त्री ने अपने पति की रक्षा यमराज से की थी। उसकी निष्ठा और दृढ़ता से प्रसन्न होकर यमराज ने उसके पति को जीवनदान दिया। तभी से इस व्रत को करवाचौथ कहा जाने लगा।
Karwa Chauth 2025 की पूजा विधि
करवा चौथ के दिन महिलाएं प्रातःकाल सरगी (सास द्वारा दिया गया भोजन) ग्रहण करती हैं। इसके बाद वो सूर्योदय से चंद्रमा उदय होने तक निर्जला व्रत रखा जाता है। शाम को महिलाएं सज-संवरकर करवा और मिट्टी के गणेश जी की पूजा करती हैं। करवा चौथ की कथा सुनी जाती है और व्रत की विधि पूर्ण की जाती है। रात को चांद निकलने पर छलनी से चंद्रमा और फिर पति के दर्शन कर व्रत तोड़ा जाता है। पति पत्नी को जल पिलाकर व्रत पूर्ण करवाते हैं।
करवा का अर्थ होता है 'घड़ा' (Karwa Chauth 2025)
करवा का अर्थ होता है 'घड़ा' और चतुर्थी का अर्थ है 'चौथा दिन', आपको बता दें कि करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व परिवारिक रिश्तों को और गहराई देता है। सुहागिनों के लिए यह दिन उनके सौभाग्य और प्रेम का उत्सव है तो वहीं ये उनके प्रेम, त्याग और समर्पण का भी प्रमाण है।












Click it and Unblock the Notifications