Karwa Chauth 2025 Mehndi Tips: बिना केमिकल एकदम गाढ़ा चढ़ेगा मेहंदी का रंग, बस कर लें ये आसान उपाय
Karwa Chauth 2025 Mehndi Tips: करवा चौथ का इंतजार हर सुहागन महिला बड़ी बेसब्री से कर रही है। इस दिन का सबसे बड़ा आकर्षण होता है हाथों पर रची गहरी मेहंदी। ये मेहंदी ना सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा है बल्कि प्यार और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है। महिलाएं चाहती हैं कि उनकी हथेलियों पर मेहंदी का रंग एकदम गहरा हो। लोगों का मानना है कि हाथों पर मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है उनका पार्टनर उनसे उतना ही अधिक प्यार करता है।
कई बार ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती। कई बार महिलाओं को शिकायत रहती है कि चाहे कितनी कोशिश कर ली जाए, मेहंदी का रंग हल्का रह जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या करें जिससे हिना का रंग और भी डार्क और टिकाऊ बने? इसी उलझन का हल हम लेकर आए हैं। कुछ आसान घरेलू और असरदार उपाय। जिनकी मदद से आप इस करवा चौथ अपनी हथेलियों पर गहरी और सुंदर मेहंदी का रंग सजा सकती हैं और त्योहार के दिन और भी खास दिख सकती हैं।

कैसे गहरी रचेगी मेहंदी?
ताज़ी और शुद्ध मेहंदी का करें इस्तेमाल
हाथों पर हमेशा ताज़ी और नेचुरल मेहंदी का ही इस्तेमाल करें। बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली मेहंदी से बचें। इस कोण से फटाफट रंग तो आ जाता है लेकिन इसके बहुत से साइड इफ़ेक्ट भी होते हैं। केमिकल युक्त मेहंदी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। असली मेहंदी का पाउडर हरे रंग का होता है और उसमें हल्की घास जैसी खुशबू आती है।
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Mehndi Design: इस करवा चौथ ट्रेंड में हैं ये मेहंदी डिजाइन, पतिदेव जरूर करेंगे तारीफ
मेहंदी का पेस्ट सही तरीके से बनाएं
मेहंदी पाउडर में नींबू का रस और चीनी मिलाएं। चीनी पेस्ट को हाथों पर टिकने में मदद करती है। इसमें 2-3 बूंदें नीलगिरी का तेल, लौंग का तेल या टी-ट्री ऑयल डालें। यह तेल रंग को गहरा करने में असरदार होते हैं। पेस्ट को 6-8 घंटे तक ढककर रख दें, ताकि रंग अच्छे से निकल आए।
मेहंदी वाले हाथों को दें लौंग का धुंआ
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए मेहंदी रचे हाथों को लौंग का धुंआ दिखाना भी अच्छा होता है। जब मेहंदी हल्की सूख जाए तो तवे पर लौंग गरम करें। जब उस से धुंआ निकलने लगे तो उस धुएं के ऊपर हाथ रखें। लौंग का धुआं मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है।
सरसों का तेल लगाएं
मेहंदी सूखने के बाद उसे बिना पानी के हल्के-हल्के रगड़ के छूड़ाएं। आप चाहें तो सरसों तेल से हल्के-हल्के रगड़ कर भी मेहंदी छूड़ा सकते हैं। मेहंदी झाड़ने के बाद हाथों पर हल्का सा सरसों का तेल मलें। यह त्वचा को नमी देता है और मेहंदी का रंग गहरा कर देता है। मेहंदी हटाने के बाद भी सरसों का तेल लगाने से रंग लंबे समय तक टिकता है।
पानी और साबुन से परहेज
मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 24 से 48 घंटे तक हाथों को पानी और साबुन से धोने से बचें। इससे रंग हल्का पड़ सकता है। मेहंदी को ऐसे ही झाड़ लें या सरसों तेल की मदद से हटाएं लेकिन पानी से परहेज करें।
बाम आएगा बड़े काम
मेहंदी हटाने के बाद आयोडेक्स या झंडू बाम या कोई अन्य बाम लगाने से भी रंग गहरा होता है। इसके पीछे का लॉजिक ये है कि ये बाम गर्माहट पैदा करते हैं जिसकी मदद से मेहंदी गहरी रचती है।
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Blouse Design: साड़ी लुक को बनाएं परफेक्ट, इस करवा चौथ ट्राई करें ये स्टाइलिश ब्लाउज बैक डिजाइन
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications