Karwa Chauth 2023 Paran Time: कब करना है व्रत का पारण? पानी पीने से पहले जरूर करें ये आरती

Karwa Chauth 2023 Paran Time: आज सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा है। उनका ये उपवास शाम को चांद को अर्ध्य देने के बाद खुलेगा। कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियों ने भी योग्य वर के लिए व्रत रखा है तो वहीं दूसरी ओर आज उन लोगों ने भी उपवास रखा है, जिनकी सगाई हो चुकी है।

 Karwa Chauth 2023 Paran Time

ये है पूजा मुहूर्त और पारण टाइम

पूजा का समय आज शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक का है और चंद्रोदय का वक्त समय रात 8:05 बजे हैं। जिसका अर्थ ये हुआ कि पारण सभी लोग चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद रात 8:05 बजे के बाद कभी भी कर सकते हैं।

कैस करे पारण?

  • पति के हाथों ही पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलें।
  • अगर पति आस-पास मौजूद नहीं हैं तो महिलाएं अपने पति की फोटो को सामने रखकर या फिर वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोल सकती हैं।
  • कुंवारी महिलाएं अपनी बड़ी दीदी या भाभी के हाथों पानी लेकर व्रत तोड़ सकती हैं।
  • जो लोग करवा से पूजा करते हैं, वो करवा में चढ़ाए पुड़ी-हलवा से अपना उपवास तोड़ सकते हैं।
  • जो लोग थाली से पूजा करते हैं, वो पूजा में चढ़ाए प्रसाद से अपना व्रत खोलें।
  • इसके बाद पूरे परिवार संग भोजन करें।
  • भोजन शुद्ध और सात्विक होना चाहिए, प्याज-लहसुन या मांसाहारी नहीं होना चाहिए।

पारण से पहले निम्नलिखित मंत्रों का जाप और आरती करनी चाहिए जिससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहे।

  • ॐ सोमाय नमः
  • देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।
  • मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्त करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।

आरती

  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
  • सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
  • यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
  • कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
  • दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
  • गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
  • करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
  • व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
  • ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
  • जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+