Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का पारण कैसे और कब करें? क्या खाएं और क्या नहीं?
करवा चौथ का पारण कैसे और कब करें? सुहाग के महाव्रत करवा चौथ को आज पूरे भारत में हर्ष के साथ मनाया जा रहा है, सुहागन महिलाओं ने आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है तो वहीं बहुत सारी अविवाहित लड़कियों ने शिव जैसा पति पाने की चाह में उपवास रखा है। इस व्रत को काफी विधि-विधान किया जाता है, जिसमें सामग्री से लेकर पारण के भोज पर ध्यान रखने की जरूरत होती है।आपको बता दें कि जिस तरह से उपवास से पहले सरगी आवश्यक होती है, वैसे ही पारण के नियम भी मायने रखते हैं। आपको बता दें कि आज चन्द्रोदय का वक्त 08:48 PM का है, ऐसे में चांद को अर्ध्य देने के बाद महिलाएं अपवा व्रत खोल सकती हैं। अर्ध्य देने के बाद पत्नियां अपने पति के हाथों पानी पीकर उपवास खोलती हैं, उसके बाद उन्हें कुछ मीठा खाकर पारण करना चाहिए। कोशिश करें कि वो पारण का भोजन उसी श्रृंगार में करें, जिसमें उन्होंने पूजा की है, ऐसा करने से उन्हें व्रत का दोहरा फल प्राप्त होगा।

करवा चौथ पर चंद्रोदय
- 13 अक्टूबर को चंद्रोदय 08:48 PM पर होगा।
- इसलिए पारण 08:48 PM के बाद कभी भी हो सकता है।
- चंद्रमा को अर्घ्य देते समय मंत्र- 'ॐ सोमाय नमः' का जाप करें फिर चंद्र पूजन मंत्र और प्रार्थना मंत्र पढ़ें तभी पूजा पूरी मानी जाती है।
- चंद्र पूजन मंत्र है- 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।'
- और प्रार्थना मंत्र है 'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्त करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
पारण के कुछ खास नियम
- कोशिश करें पति के हाथों ही पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलें अगर किसी कारण वश पति आस-पास मौजूद नहीं हैं तो महिलाएं अपने पति की फोटो को सामने रखकर या फिर वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोल सकती हैं।
- मीठी चीज से उपवास तोड़े ना कि किसी नमकीन चीज से।

- जो लोग करवा की पूजा करती हैं, वो करवा में ही चढ़ाई गई पुड़ी-हलवा और मिठाई खाएं और जो लोग थाल से पूजा करते हैं, वो थाल में चढ़ाए गए भोग को ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
- आज के दिन महिलाओं को प्याज-लहसुन या मांसाहार नहीं खाना चाहिए।

- प्रसाद ग्रहण करने से पहले महिलाएं पंडित को दान करना ना भूलें।
- महिलाएं अपनी सहेलियों या बहनों, ननद , जिठानी-देवरानी को सुहाग की चीज भी बांट सकती हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications