Karwa Chauth 2022: जानिए क्यों खास है करवाचौथ उद्यापन, क्या है इसकी विधि, क्यों इसके बिना व्रत है अधूरा
Karwa Chauth 2022: देश और दुनियाभर में हिंदू धर्म में मान्यता रखने वाली महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और प्रार्थना करती हैं कि उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहे, खुशियों से भरा रहे। आज के दिन ना सिर्फ शादीशुदा महिलाएं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की आस में व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत का महत्व बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की प्रार्थना करती हैं, उनकी विशेष पूजा-अर्चना करती हैं।

इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 को पड़ा है। ज्योतिषियों का मानना है कि अगर व्रत का उद्यापन नहीं किया जाता है तो वह अधूरा माना जाता है। लिहाजा करवा चौथ के व्रत में उद्यापन का खास खयाल रखना चाहिए। आखिर क्या है यह उद्यापन और इसकी विधि आइए जानते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि करवा चौथ के व्रत रखने वाली महिलाओं को 13 अन्य महिलाओं को सुपारी के साथ निमंत्रण देना चाहिए। ध्यान रहे कि ये 13 महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आप आज जो भी व्यंजन बनाएं उसमे लहसुन और प्याज का इस्तेमाल कतई ना करें।

सर्वप्रथम भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद ही किसी और को भोजन परोसना चाहिए। भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए जो थाली तैयार करें उसमे चार पूड़ी, हलवा 13 अलग-अलग जगहों पर रखें और हर थाली में रोली-चावल छिड़क दें। इसके बाद भगवान गणेश को भोग लगाएँ। साथ ही भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

भगवान की प्रार्थना के दौरान आप उनसे सुख और समृद्धि की कामना करें। इसके बाद 13 करवा पर साफ वस्त्र पहनाएं, उसे मोली से बांधे। इसके बाद अपनी मां या सास को खाना परोसें। इसके बाद महिलाओं को 13 महिलाओं को खाना परोसना चाहिए। उन्हें सुहागिन महिलाओं का सामान भी दें। जिसमे साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, सोने की लोंग, चूड़ी, बिछिया आदि शामिल है।
सभी महिलाओं के पैर छूकर उनसे उनका आशीर्वाद लें। इसके बाद महिलाओं को सुहागिनों वाली वस्तुएं दें और उनका तिलक करें। इसके बाद इन महिलाओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें। इसके बाद अपने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन करें। ऐसी मान्यता है ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में खुशहाली आती है।












Click it and Unblock the Notifications