Karwa Chauth 2022: नई दुल्हनें ना रखें इस साल अपना पहला करवा चौथ, जानिए क्यों?
नई दुल्हन करवा चौथ व्रत के नियम (Karva Chauth Vrat Ke Niyam): आस्था और तपस्या का व्रत करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। कोई मेहंदी लगवा रहा है तो कोई चूड़ियों की दुकान में मैचिंग चूड़ियां खोज रहा है। इस पर्व को टीवी और फिल्मों ने भी काफी ग्लैमराइज्ड कर दिया है, जिसकी वजह से इस व्रत का क्रेज अविवाहित लड़कियों में भी काफी देखा जाता है, हालांकि ये व्रत बहुत कठिन है, दिन भर बिना पानी के उपवास रखना आसान काम नहीं है लेकिन कहते हैं कि प्यार के आगे सब फेल है और वो ही प्रेम पत्नियों से अपने पति के लिए दिन भर का निर्जला उपवास करवाता है। लेकिन इस बार जिनका पहला करवा चौथ है , उन्हें व्रत नहीं रखना है क्योंकि इस बार ऐसी ग्रह-दशाएं बन रही हैं, जो कि पहली बार व्रत रखने वालों के लिए सही नहीं है।

दरअसल इस बार शुक्र अस्त हुआ है, शुक्र को विलास, वैभव, प्रेम, दांपत्य सुख, सुख, शांति का प्रतीक माना जाता है, शुक्र अस्त होने के कारण ये सारी चीजें काफी प्रभावित होंगी और इसलिए जिनका पहला करवाचौथ है, उनके रिलेशन में दिक्कत होगी इसलिए ज्योतिषियों ने इस बार पहली बार व्रत करने वालों को मना किया है, हालांकि जो महिलाएं व्रत रखती आ रही हैं, उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जब ग्रह कोई अस्त होता है तो कोई भी नया काम शुरू नहीं किया जाता है क्योंकि इसके विपरीत प्रभाव पड़ते हैं इसलिए इस बार नई नवेली दुल्हन को व्रत रखने से रोका जा रहा है। तो वहीं जो महिलाएं इस व्रत का उद्यापन करना चाहती हैं वो भी इस बार नहीं कर पाएंगी क्योंकि ग्रहों के अस्त होने पर लंबे वक्त से चले आ रहे व्रत या अनुष्ठान को रोका नहीं जाता है।

शुक्र अस्त हुए हैं पहली तारीख को
आपको बता दें कि शुक्र 1 अक्टूबर को अस्त हुए हैं, ये 25 नवंबर की शाम को उदय होंगे। ये 17 अक्टूबर को अपनी तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिससे पारिवारिक संबंधों पर असर पड़ेगा। पति-पत्नी और प्रेम संबंध भी थोड़े से इस बार प्रभावित होंगे इसलिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है खास करके वृषभ और तुला राशि वालों पर इसका खासा प्रभाव पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications