Karwa Chauth 2022: वैवाहिक जीवन में खुशियों के लिए जरूर करें ये 4 काम

Karwa Chauth2022: हिंदू धर्म में भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व काफी खास होता है। हर कार्तिक मास में पड़ने वाले इस पर्व को सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन ना सिर्फ विवाहित बल्कि कुंवारी युवतियां भी व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है, उनके वैवाहिक जीवन में खूब सारी खुशियां आती हैं। वहीं कुंवारी युवतियों की बात करें तो वह इस दिन मनचाहा वर पाने के लिए उपवास करती हैं।

Karwa chauth

करवा चौथ पर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को अपने दांपत्य जीवन के क्लेश को दूर करने के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करवा चौथ के दिन जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के जीवन में मिठास आती है और दोनों का जीवन सुखमय बना रहता है। इस दिन महिलाओं को शिव-पार्वती को मीठा पान जरूर अर्पित करना चाहिए।

karwa chauth

पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाने के लिए करवा चौथ के दिन भोग में मीठा व्यंजन जरूर शामिल करें। आप खीर, हलवा, लड्डू, मिठाई जैसी कोई चीज भगवान को भोग लगाते समय जरूर शामिल करें। अगर आप खुद घर पर नहीं बना पा रही हैं तो आप बाजार से भी मीठा कुछ मंगवा सकती हैं। मीठे का भोग भगवान को लगाने के साथ मीठा खाकर ही अपना व्रत खोलें। आज के व्रत में इस बात का जरूर खयाल रखें कि अपने मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक खयाल ना आने दें, ना ही किसी के बारे में कोई गलत विचार करें। आज आपका व्रत ना सिर्फ आहार बल्कि व्यवहार का भी होना चाहिए, जोकि आपके आचरण में झलके।

karwa chauth

इसके साथ ही महिलाओं को करवा चौथ के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहते हैं, उनके बीच किसी भी तरह की कोई अनबन नहीं होती है। लिहाजा महिलाओं को भगवान गणपति को प्रसन्न करना चाहिए और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए, इससे आपके जीवन के कष्ट खत्म होंगे और दुख नहीं आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+