Kamika Ekadashi 2018: कामिका एकादशी आज, जानिए पूजा का महत्व, विधि और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। सावन मास के 11वें दिन कामिका एकादशी होती है चूंकि हर महीने में दो पक्ष होते हैं इसलिये प्रत्येक महीने में दो एकादशी होती हैं। इनमें से प्रत्येक एकादशी को अलग नाम दिया गया है। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:52 बजे शुरू होगा और 8 अगस्त को प्रात 05:15 बजे पर समाप्त होगा।

पूजन-विधि
- भक्तों को जल्दी उठना चाहिए और ब्रह्मुहुर्त के दौरान स्नान करना चाहिए।
- भगवान विष्णु की पूजा धूप-दीप, फूल,फल और नवैद्य से की जाती है।
- जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें एकादशी की कथा सुनानी चाहिए।
- इस दिन विष्णु के सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए।
- एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचें।
- इस दिन बाल भी नहीं बनवाने चाहिए और न ही नाखुन काटने चाहिए।
- इस दिन मंदिर में सूखे फूलों की माला बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए घर को साफ सुथरा रखना चाहिए।
- प्याज-लहसुन खाने से बचें और मांसाहारी भोजना ना करें।
- गाय को रोटी खिलाएं और संभव हो तो पंडितों को भोजन कराएं।
- भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं और पीला मिष्ठान अर्पित करें।
- विष्णु पूजन से स्त्री-पुरुष दोनों को धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है।
- परिवार में सुख और शांति रहती है।
- स्त्रियों के लिए एकादशी का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है।

क्या ना करें

क्या करें
फायदा












Click it and Unblock the Notifications