Kamada Ekadashi 2026 Kab hai: आज है कामदा एकादशी, क्या है पूजाविधि और मुहूर्त?
Kamada Ekadashi 2026 Aaj: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी वर्ष की अत्यंत फलदायी एकादशियों में से एक है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और इंसान के सारे कष्ट दूर होते हैं और उसे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Kamada Ekadashi 2026 Date: कामदा एकादशी तिथि और तारीख
पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च को सुबह 8 सुबह 45 मिनट पर हो गई थी और इसका समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर है, उदया तिथि मान्य होने की वजह से कामदा एकादशी का व्रत आज रखा गया है।
Kamada Ekadashi 2026 Muhurat: कामदा एकादशी का शुभ मुहूर्त
कामदा एकदाशी पूजा का शुभ मुहूर्त 29 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट रहेगा।
Kamada Ekadashi 2026 Puja Vidhi: कामदा एकादशी पूजा विधि
कामदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। सुबह जल्दी उठकर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें। घर के मंदिर में दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। पूरे दिन फलाहार करें या निर्जल व्रत रखें। रात में भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करें।
Kamada Ekadashi 2026 Significance: कामदा एकादशी का महत्व
इस व्रत को करने से पिछले जन्मों के पाप भी समाप्त होते हैं, जैसा नाम है कामदा, यानी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली। भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में सुख, शांति और धन-वैभव आता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications