Kamada Ekadashi 2023: समस्त कामनाओं को पूरा करती है कामदा एकादशी

Kamada Ekadashi 2023: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी कामदा एकादशी के नाम से विख्यात है। अपने नाम के अनुरूप यह एकादशी मनुष्य की समस्त कामनाओं को पूरा करने में सक्षम है। कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करके व्रत रखने से अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।

 Kamada Ekadashi

यहां तक कहा गया है कि ब्रह्म हत्या तक के पाप को काट देता है इस एकादशी व्रत का पुण्य। इस बार यह एकादशी 13 जुलाई 2023 गुरुवार को आ रही है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गोदुग्ध का भोग लगाकर स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। इस एकादशी को कामिका एकादशी भी कहा जाता है।

कामदा एकादशी व्रत की कथा

पुराणों में कामदा एकादशी के संबंध अनेक कथाएं मिलती हैं, जिनमें से सर्वाधिक प्रचलित कथा सुनिए। पुरातन काल में किसी गांव में एक ठाकुर निवास करता था। गांव में उस ठाकुर की बड़ी प्रतिष्ठा और दबदबा था। एक दिन किसी बात को लेकर ठाकुर का एक वेदपाठी ब्राह्मण से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि न चाहते हुए भी क्रोध में ठाकुर के हाथों ब्राह्मण की हत्या हो गई। अब ठाकुर को दिन-रात ब्रह्म हत्या के पाप का डर सताने लगा। क्रमश: उसका सारा धन-मान, संपत्ति, परिवार-पुत्र सब कुछ छिन गया। एक दिन वह एक ऋषि के आश्रम जा पहुंचा। उसने ब्रह्म हत्या के पाप से छूटने का उपाय ऋषि से पूछा। ऋषि ने उसे श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली कामदा एकादशी का व्रत करने की विधि बताई। ऋषि द्वारा बताई विधि के अनुसार ठाकुर ने व्रत किया और वह ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त हो गया। उसका धन-मान सब लौट आया।

कामदा एकादशी व्रत के लाभ

  • कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन विभिन्न मिष्ठान्न, फलों आदि से करने से समस्त सुख प्राप्त होते हैं।
  • कामदा एकादशी मनुष्य के सद्कर्मों का उदय करती है।
  • इस एकादशी के दिन गोदुग्ध या गोदुग्ध से बनी वस्तुएं फलाहार के रूप में ग्रहण करनी चाहिए।
  • इस दिन भगवान विष्णु गो गोघृत अर्पित करने से धन-सुख की प्राप्ति होती है।
  • जीवन से सारे अभाव इस एकादशी के व्रत से समाप्त हो जाते हैं। सुख, सौभाग्य, संपत्ति, रत्नाभूषणों की प्राप्ति होती है।
  • कामदा एकादशी को मोक्ष प्रदाता कहा गया है। इस व्रत को करने से मनुष्य कभी अकाल मृत्यु को प्राप्त नहीं होता।
  • कामदा एकादशी की रात्रि में शुद्ध घी का दीपक भगवान विष्णु के समीप प्रज्ज्वलित करने से मोक्ष प्राप्त होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+