Kab Hai Ashtami and Navami 2024: आज या कल कब है अष्टमी और नवमी? क्या है कन्या पूजन का मुहूर्त?
Kab Hai Ashtami and Navami 2024 : पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की पूजा पूरे जोर-शोर से हो रही है। कहीं लोग 'गरबा' खेल रहे हैं तो कहीं पर 'रामलीला' का आयोजन किया गया है।
लेकिन इस बार अष्टमी तिथि को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया है। दरअसल इस बार सप्तमी-अष्टमी एक ही दिन होने के कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अष्टमी की व्रत रखा कब जाए?

तो आपको बता दें कि अष्टमी की शुरुआत 10 अक्तूबर यानी कि आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से हो रही है जिसका समापन अगले दिन 11 अक्तूबर को 12 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसके बाद नवमी प्रारंभ हो जाएगी।
अब उदयातिथि मान्य होने की वजह से 11 अक्तूबर को ही अष्टमी और नवमी तिथि दोनों का व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि महाअष्टमी का दिन शक्ति और भक्ति दोनों को समर्पित है।
दुर्गा सप्तशती का पाठ और कंजक पूजन
महाअष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ और कंजक पूजन (कन्या पूजन) भी किया जाता है। इसमें छोटी कन्याओं को देवी के रूप में पूजित किया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है।
अष्टमी और नवमी तिथि पूजा मुहूर्त (Ashtami and Navami date Puja Muhurat)
- 10 अक्तूबर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से अगले दिन 11 अक्तूबर को 12 बजकर 6 मिनट तक अष्टमी।
- 11 11 अक्तूबर को 12 बजकर 7 मिनट पर नवमी प्रारंभ।
- 11 अक्तूबर को अमृत मुहूर्त सुबह 9 बजकर 14 मिनट को है।
- शुभ मुहूर्त में ही कन्या पूजन भी करें।
महाअष्टमी की पूजा विधि (Ashtami Puja Vidhi)
- इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- मां महागौरी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीप जलाकर पुष्प और चंदन अर्पित करें।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और महाअष्टमी की कथा का श्रवण करें।
- कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराकर वस्त्र और दक्षिणा प्रदान करें।
खास बातें
- महाअष्टमी के दिन देवी दुर्गा चालीसा का पाठ भी किया जाता है।
- दुर्गा चालीसा में 40 पंक्तियों में देवी की महिमा का वर्णन है।
- चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है
- दुर्गा चालीसा भक्तों के दुखों को दूर कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि लाती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications